Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 81 शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 81 शिकायते प्राप्त हुई

By INA News Desk
Nov 11, 2025 - 18:24
49 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 81 शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनी 81 शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 81 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। आज जन सुनवाई में 01 बच्चे को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ा गया, 02 लोगों को दिव्यांग पेशंन एवं एक व्यक्ति को राशन कार्ड योजना से जोड़ा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमिका श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow