Hardoi: 'हक की बात' जिलाधिकारी अनुनय झा ने छात्राओं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर नारी सुरक्षा व स्वाबलंबन पर दिए निर्देश। 

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन

Nov 11, 2025 - 18:17
62 Views
Hardoi: 'हक की बात' जिलाधिकारी अनुनय झा ने छात्राओं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर नारी सुरक्षा व स्वाबलंबन पर दिए निर्देश। 
'हक की बात' जिलाधिकारी अनुनय झा ने छात्राओं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर नारी सुरक्षा व स्वाबलंबन पर दिए निर्देश। 
  • आसामजिक/आराजक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की गयी हरकत को नजर अंदाज न करें
  • गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए उनका नियमित परीक्षण करायें:-अनुनय झा

Hardoi: नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन आशा, आंगनबाड़ी वर्कर एवं जीडीसी महाविद्यालय की छात्राओं की उपस्थित में स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया। हक की बात में जिलाधिकारी अनुनय झा ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि छात्रायें अच्छा कैरियर बनाने के लिए आईएएस, पीसीएस, डाक्टर, इंजीनिरिंग एवं टीचर्स आदि की पढ़ाई करें और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए निर्भीक बने तथा स्कूल/कालेज जाते-आते समय किसी भी आसामजिक/आराजक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की गयी हरकत को नजर अंदाज न करें बल्कि सबसे पहले इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को देने के साथ उस व्यक्ति के विरूद्व पुलिस में शिकायत अवश्य दर्ज करायें।

हक की बात में जीडीसी महाविद्यालय की छात्राओं ने कालेज तक जाने वाले मार्ग को चौड़ा कराने तथा मेन रोड पर ई -रिक्सा आदि वाहनों से लगने वाले जाम से निजात दिलाने तथा कालेज परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई आदि कराने के संबंध में जिलाधिकारी ने अनुरोध किया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक को निर्देश दिये कि महाविद्यालय परिसर एवं सड़क की सफाई नगर पालिका के माध्यम से कराये तथा यातायात व्यवस्थित रखने के लिए पीडब्लूडी विभाग के माध्यम से सड़क पर ब्रेकर बनवायें।

हक की बात मे जिलाधिकारी ने आशा एवं आंगनबाड़ी वर्कर की महिलाओं से उनके दैनिक कार्यो की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए उनका नियमित परीक्षण करायें एवं पोषाहार वितरित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने भी छात्राओें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया तथा अपने विचार साझा किये। अपर पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से कहा कि हर कालेज मंे पुलिस विभाग की तरफ से एक पिंक पेटिका लगायी गयी है जिसमें छात्रायें अपनी किसी प्रकार की शिकायत बिना नाम बताये लिखकर डाल सकती है, जिनकी सुनवाई नियमित कराई जाती है और अपराधियों पर कार्यवाही भी की जाती है।

उन्होने कहा कि छात्रायें किसी भी अनहोनी के दृष्टिगत तत्काल 1090 या 112 पर तत्काल फोन करें या नजदीक के पुलिस थाना से सम्पर्क करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलायें आदि उपस्थित रही।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow