Hardoi: बालाजी वेफर्स को नोटिस, DM अनुनय झा ने SDM सण्डीला को दी सख्त कार्रवाई के निर्देश। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर फण्ड के सम्बन्ध मे बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बालाजी वेफर्स

By INA News Desk
Nov 22, 2025 - 17:38
65 Views
Hardoi: बालाजी वेफर्स को नोटिस, DM अनुनय झा ने SDM सण्डीला को दी सख्त कार्रवाई के निर्देश। 
बालाजी वेफर्स को नोटिस, DM अनुनय झा ने SDM सण्डीला को दी सख्त कार्रवाई के निर्देश। 

हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर फण्ड के सम्बन्ध मे बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बालाजी वेफर्स को नोटिस जारी किया गया था, जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी सण्डीला को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डीसीएम श्री राम फाउण्डेशन के द्वारा विभिन्न सस्थाओं व समूह, प्रशिक्षण कार्य भी चलाये जा रहे है उन कार्यक्रमों का समय-समय पर मानीटरिगं की जाये।

उन्होंने कहा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में गत तीन वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का कम से कम 2 प्रतिशत सीएसआर के कार्यकलापों में व्यय करना होगा। उपायुक्त उद्योग को वर्तमान की सीएसआर इकाईयों के अतिरिक्त यदि अन्य कोई इकाई भी सम्मिलित होती हो, तो उसे भी डाटाबेस में लेने के निर्देश दिए। जिले में स्थापित प्रत्येक सीएसआर कम्पनी के की तरफ से सीएसआर धनराशि का व्यय जनपद में ही कार्यों में किया जायें।

उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष के सीएसआर फण्ड की अभी से तैयारी करना शुरू कर दें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0रा प्रियंका सिहं, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश में दूध, पनीर और खोया पर छापेमारी, 35 क्विंटल मिलावटी सामान नष्ट, 12 लाख का जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow