Hardoi: ओल्ड पेंशन बहाली और TET से छूट की मांग, 25 नवंबर को दिल्ली में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन। 

आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन(अटेवा) एवं नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम(एनएमओपीएस) की ओर से आगामी

Nov 22, 2025 - 17:47
 0  34
Hardoi: ओल्ड पेंशन बहाली और TET से छूट की मांग, 25 नवंबर को दिल्ली में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन। 
ओल्ड पेंशन बहाली और TET से छूट की मांग, 25 नवंबर को दिल्ली में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) एवं नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम(एनएमओपीएस) की ओर से आगामी 25 नवंबर 2025 को दिल्ली(जंतर मंतर) में देशव्यापी रोष -प्रदर्शन होना सुनिश्चित किया गया है।यह रोष-प्रदर्शन पुरानी पेंशन की बहाली के लिए तथा 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टी.ई.टी. की अनिवार्यता के विरोध में है। 
     
यह प्रदर्शन अटेवा/एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विजय कुमार"बन्धु" की अगुआई में होगा ।जिसमें पूरे देश से लाखों शिक्षक, कर्मचारी ,अधिकारी दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठा होकर अपने हक़ की आवाज उठाएंगे। 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाली इस रैली/प्रदर्शन को लेकर अटेवा हरदोई जिलाध्यक्ष डा जैनुल खान की अध्यक्षता में आज एक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (गूगल मीट) मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों की ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी टीम,जिला स्तर के सभी पदाधिकारीगण व सदस्यों ने प्रतिभाग किया तथा भारी संख्या में दिल्ली चलने का ऐलान किया।

अटेवा जिलाध्यक्ष डा. जैनुल खान ने कहा अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए कटिबद्ध है और अटेवा/एनएमओपीएस का यह पेंशन आंदोलन पेंशन की बहाली तक पूरे जोर-शोर से जारी रहेगा। उन्होंने सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली चलने की अपील की। जिला महामंत्री सायुज्य मिश्रा ने टेट प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि वर्ष 2011 से पहले हुए भर्ती विज्ञापन में टेट का कहीं कोई जिक्र नही था फिर इतने सालों की सेवा के बाद 2011 से पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों पर इसे क्यो लागू किया गया ? उन्होंने सरकार के इस फैसले को गैरजिम्मेदाराना बताया साथ ही कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन को शीघ्र पूरे देश मे लागू कर देना चाहिए।

जिला संयोजिका कुसुमलता वर्मा ने कहा शिक्षकों की 14-15 वर्ष की सेवा के बाद अचानक टेट की अनिवार्यता का फैसला थोपा जाना न्यायसंगत नही है।उन्होंने कहा सरकार को एक अध्यादेश लाकर इसे निरस्त कर देना चाहिए।उन्होंने ज्यादा से ज्यादा महिला कर्मचारियों से दिल्ली पहुचने की कहा। इस मौके पर डा आशीष वर्मा-अध्यक्ष लखनऊ मंडल,सतीश चंद्र प्रजापति-जिला कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार-जिला मीडिया प्रभारी, गौरीशंकर प्रजापति- सोशल मीडिया प्रभारी, रुद्र शुक्ला- आई टी सेल प्रभारी, सतेंद्र विक्रम दिवाकर-जिलाउपाध्यक्ष,विनीत मिश्रा-जिला उपाध्यक्ष, लियाकत अली-जिला मंत्री, डिंपल वर्मा-जिला मंत्री,अजय वशिष्ठ,धर्मेंद्र कुमार सिंह,ब्रह्मदत्त, राम लड़ैत ,ज्ञानेंद्र सिंह, सीमा सुमन, राहुल शाक्य,नीरज यादव,राजेश कुमार सिंह,सूफिया खातून,आज़ाद यादव,अनुपम,मोहित सिंह,पंकज गौतम, उमेश सिंह,सुभाष यादव, शशिप्रभा, रोली,,सौरभ ,पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: दिव्यांगजन स्वास्थ्य देख-रेख पर संवेदीकरण कार्यक्रम सम्पन्न, तकनीक आधारित सेवाओं पर दिया बल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।