Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया रसखान प्रेक्षागृह का निरीक्षण। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ रसखान प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि...

By INA News Desk
Jun 24, 2025 - 18:25
44 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया रसखान प्रेक्षागृह का निरीक्षण। 

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ रसखान प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रसखान प्रेक्षागृह के जीर्णाेद्वार व सौंदर्यीकरण के लिए एक प्रस्ताव तैयार कराया जाए। प्रेक्षागृह को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के अनुसार विकसित किया जाए। टूटी हुई खिड़कियों की मरम्मत कराई जाए। 

हाल को वातानुकूलित बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। परिसर में सैंड स्टोन लगाया जाए। प्रवेश पर एक बड़ा द्वार बनवाया जाए। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी वास्तुविद सौरभ यादव व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) की समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow