जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक: 'एक घर-एक सहजन पौधा' अभियान पर जोर, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

जिला वृक्षोरापण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में

By INA News Desk
Jun 9, 2026 - 17:32
20 Views
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक: 'एक घर-एक सहजन पौधा' अभियान पर जोर, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक: 'एक घर-एक सहजन पौधा' अभियान पर जोर, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

Hardoi: जिला वृक्षोरापण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य समय से पूर्ण करे तथा सभी विभागाध्यक्ष सम्बन्धित विभाग हेतु नोडल अधिकारी नामित करते हुये इसकी सूचना प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि स्थल चयन के सम्बन्ध में समय से सूचनाये उपलब्ध करायी जाये तथा आवश्यकता अनुसार कार्ययोजना भी बनायी जाये। मिशन छाया, वन्दे मातरम वाटिका, महर्षि चरक औषधि वाटिका, समरस वन, समृद्धि वन आदि के सम्बन्ध मे स्थलों का चयन करते हुये समय से पौध रोपण कराया जाये। उन्होंने कहा कि गढ्ढा खुदायी कार्यो की नियमित रूप से मानीटरिगं की जाये, तथा पर्याप्त लम्बाई की पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। मियावाकी वन, नक्षत्र वाटिका, गंगा वन आदि लगाये जाने पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी कोे निर्देश दिये कि औषधीय एवं फलों के वृक्षों की आपूर्ति की जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के घरों मे सहजन का पौधा अवश्य लगवाया जाये।

जिला गंगा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नामित सदस्यों का परिचय प्राप्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि नदियों की साफ-सफाई एवं उनके पुनरोद्धार हेतु    व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिला पर्यावरण समिति मे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय से सूचनायें प्रेषित की जाये। लखनऊ बाईपास पर स्थित नैना झील को पिकनिक स्पाट के रूप संरक्षित एवं विकसित किये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव सभी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- 'खाद्य' सुरक्षा के बीच सुलगता जन-आक्रोश, क्या प्रशासनिक हठधर्मिता और संवादहीनता ने ली हिंसक झड़प की शक्ल?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow