Hardoi: मंडलायुक्त ने संडीला के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जामू केंद्र पर अनियमितताओं पर कार्रवाई के आदेश। 

 समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद की प्रगति का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने संडीला तहसील के कई क्रय केंद्रों का औचक

By INA News Desk
Nov 14, 2025 - 16:14
56 Views
Hardoi: मंडलायुक्त ने संडीला के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जामू केंद्र पर अनियमितताओं पर कार्रवाई के आदेश। 
मंडलायुक्त ने संडीला के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जामू केंद्र पर अनियमितताओं पर कार्रवाई के आदेश। 

हरदोई: समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद की प्रगति का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने संडीला तहसील के कई क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अचानक जामू क्रय केंद्र पहुंचे मंडलायुक्त को यहां तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। खरीदा गया धान अव्यवस्थित पाया गया, न तो किसानों के फोन नंबर मिले और न ही उनके नाम रजिस्टर में अंकित थे। लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया पीसीयू के जामो क्रय केन्द्र पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पूर्ण रूप से स्थापित नहीं पाया गया, कृषक अनुपस्थित रहे और रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। मौके पर 2534 बोरे के सापेक्ष केवल 1140 बोरे धान मिला। इस पर केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अन्य केंद्रों की जांच में कुल 147 कृषकों से लगभग 8740 क्विंटल धान की खरीद अभिलेखों में दर्ज मिली। मंडलायुक्त ने धान खरीद में लगे अधिकारियों को किसानों का फोन नंबर व भूमि अभिलेख रजिस्टर में नियमित रूप से लिखने एवं रिकार्ड रखने के निर्देश दिए। कहा धान खरीद सुगमता से की जाए, कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या भंडारण का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र पर धान का तौल शीघ्र कर 48 घंटे के भीतर किसानों के आधार लिंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त के साथ एसडीएम संडीला, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी, तहसीलदार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement