Hardoi News: राजकीय बालिका इंटर कालेज, टोडरपुर में अव्यवस्थाओं के चलते छात्राओं पर छाया संकट। 

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टोंडरपुर में अव्यवस्थाओं के चलते छात्राओं पर संकट बना हुआ है,चिल चिलाती धूप से परेशान छात्राएं विद्यालय....

May 3, 2025 - 22:31
58 Views
Hardoi News: राजकीय बालिका इंटर कालेज, टोडरपुर में अव्यवस्थाओं के चलते छात्राओं पर छाया संकट। 

(अम्बरीष कुमार सक्सेना) हरदोई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टोंडरपुर में अव्यवस्थाओं के चलते छात्राओं पर संकट बना हुआ है,चिल चिलाती धूप से परेशान छात्राएं विद्यालय से बाहर पानी पीने पर मजबूर है, छात्राओं  ने बताया वॉटर टैंक कई वर्षों से खराब पड़ा है, विद्यालय में लगभग 350 से अधिक छात्राएं अध्ययन रत के चलते ना तो शिक्षिकाएं पर्याप्त हैं और ना ही पर्याप्त कक्षों की व्यवस्था है I

जो भी कक्ष बने हैं वह जर्जर हालत का शिकार हैं बारिश के समय पानी टपकता रहता है, बरसों से खराब पड़ी पानी की टंकी में कीड़ों मकोड़ों की भरमार है, चारों तरफ से गंदगी व्याप्त है,जब इस विद्यालय की ऐसी स्थित है तो यहां की छात्राओं पर क्या गुजर रही होगी,जहां हरे भरे वृक्षों का होना, फुलवारी से बगीचा बना होना,खेल मैदान होना, ऐसी कोई व्यवस्था ना होने के कारण विद्यालय अधूरा पड़ा है ,यहां शिक्षिकाओं की कमी होने के कारण शिक्षा भी अधूरी है I जब विद्यालय का भविष्य ही सुरक्षित नहीं है तो विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं का भविष्य उज्जवल कैसे सुरक्षित होगा, दूर- दराज से आने वाली छात्राएं असुरक्षित हैं ,जहां सरकार कह रही है कि शिक्षा को बेहतर बनाएं लेकिन यहां उच्च अधिकारियों की मौन दशा देखकर छात्राओं का उज्जवल भविष्य खतरे में है I 

Also Read- Bollywood News: मई 2025 की नई फिल्म रिलीज़- एक्शन, हॉरर और कॉमेडी के तडके से भरा पूरा महीना।

प्रधानाचार्या वंदना बड़वाल ने बताया कि हमें लगभग 8 वर्ष यहां बीत चुके हैं, तब से अभी तक विद्यालय में कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है I विद्यालय की सभी छत जर्जर हो चुकी है, नीचे फर्श टूटी हुई है ,बारिश के समय पानी टपकता रहता है, विद्यालय में एक हफ्ता पहले ही एडमिशन पूरे हो चुके हैं ,पूर्व में 350 बच्चे पढ़ते थे ,अब 20 तारीख के बाद में पता चलेगा कि कितने बच्चे हैं अभी संख्या नहीं बता सकते, विद्यालय में तीन शिक्षिकाएं हैं एक शिक्षिका को अटैच कर रखा है I 

कमालपुर के प्रधान चांद खां ने बताया कि मधू  पुत्री रामलखन  निवासी मोहद्दीनपुर कक्षा 9 में दाखिला कराने मैं 29 अप्रैल 2025 को वहां पर गया था। जहाँ पर हमसे विद्यालय की अव्यवस्थाओं के संबंध में कहकर कहा कि यहां एडमिशन पूरे हो चुके हैं अब नहीं हो पायेगा, जबकि कन्या के पिता विद्यालय के एक महीने से चक्कर लगा रहा था, इस कालेज में प्रधानाचार्या की मनमानी चल रही है I यह विद्यालय अर्थव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है, शिक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है I

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow