Lucknow News: योगी सरकार का मिशन- भविष्य के लिए तैयार करें दक्ष पीढ़ी, यूपी में युवाओं को संवार रहा 'प्रोजेक्ट प्रवीण'। 

राज्य के 179 स्कूलों में चल रहा कौशल विकास कार्यक्रम, 22,000 से अधिक युवा प्रशिक्षणरत, 25,000 से अधिक को अब तक मिला लाभ.... 

By INA News Desk
May 3, 2025 - 21:52
48 Views
Lucknow News: योगी सरकार का मिशन- भविष्य के लिए तैयार करें दक्ष पीढ़ी, यूपी में युवाओं को संवार रहा 'प्रोजेक्ट प्रवीण'। 

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रमुख अभियान 'प्रोजेक्ट प्रवीण' उत्तर प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस योजना के तहत राज्य भर के 22,000 से अधिक युवा वर्तमान में विभिन्न रोजगारोन्मुखी कौशल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। योजना का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटते हुए युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना है।

  • स्कूल स्तर पर शुरू हुआ स्किल डेवलपमेंट का सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक शक्ति बनाने के संकल्प के अनुरूप, यह योजना युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार कर रही है। शैक्षिक वर्ष 2024-25 में 56 जिलों के 179 राजकीय विद्यालयों में यह योजना लागू की गई, जहां 14 विभिन्न जॉब रोल्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

  • बालिकाओं को विशेष प्राथमिकता, निःशुल्क प्रशिक्षण

इस योजना की एक खास बात यह है कि यह लड़कियों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर देती है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और अन्य बालिका विद्यालयों में छात्राओं को बिना किसी शुल्क के प्रचलित और मांग वाले कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ें।

Also Click: Lucknow News: खाद्य प्रसंस्करण विभाग UP के अधिकारियों ने कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर, IIT, तिरूपति, आन्ध्रप्रदेश का किया गया भ्रमण

  • समावेशी विकास की मिसाल बन रहा प्रोजेक्ट प्रवीण

अब तक 25,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाया जा चुका है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है और यह स्कूल आधारित कौशल विकास का एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है।

  • भविष्य की पीढ़ी को मिल रहा आत्मविश्वास

तेजी से विस्तार पा रही यह योजना उत्तर प्रदेश के विकास में सक्षम, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी युवाओं की नई पीढ़ी तैयार कर रही है, जो आने वाले समय में राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow