600 से अधिक बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे, दूसरे चरण का पंजीकरण 1 से 15 जनवरी तक

ओटीएस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने वाले व बकाया बिल की अदायगी करने वाले कनेक्शन धारकों को राहत दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया जनपद में विद्युत वितरण की हरदोई प्रथम, हरदोई द्वितीय, संडीला, शाहाबाद सहित सभी चार डिवीजनों में अभियान चला...

Jan 10, 2025 - 23:30
 0  50
600 से अधिक बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे, दूसरे चरण का पंजीकरण 1 से 15 जनवरी तक

By INA News Hardoi.

एक मुश्त समाधान योजना का दूसरे चरण का पंजीकरण एक जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। इस चरण में पंजीकरण करवाने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 80 प्रतिशत छूट मिलेगी। वहीं बकाएदार विद्युत उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन भी नहीं काटा जाएगा। OTS योजना का तीसरा चरण 16 जनवरी से शुरू होगा जो 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें पंजीकरण करवाने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर 70 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को बकाया अदा करने पर सरचार्ज में कोई छूट नहीं मिलेगी।

अभियान के अंतर्गत दस हजार से अधिक के 1600 से अधिक बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं, जिन्होंने न तो बकाया जमा किया है, और न ही OTS में पंजीकरण नहीं करवाया था। कहा बकाएदारों के विरुद्ध विद्युत कनेक्शन विच्छेदन का अभियान निरंतर चलता रहेगा।

Also Read: मनरेगा कार्यों व भुगतान में ही रही धांधली को लेकर सांसद अशोक रावत ने की शिकायत, सामने आ सकते हैं प्रधान व सचिवों के नाम

OTS योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाने वाले व बकाया बिल की अदायगी करने वाले कनेक्शन धारकों को राहत दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया जनपद में विद्युत वितरण की हरदोई प्रथम, हरदोई द्वितीय, संडीला, शाहाबाद सहित सभी चार डिवीजनों में अभियान चलाने के लिए 20-20 टीमों का गठन किया गया है, जिनकी देखरेख में कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक टीम को एक दिन में 20 विद्युत कनेक्शन विच्छेदन का लक्ष्य दिया गया था। विद्युत विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना में अपेक्षित पंजीकरण न होने पर बकाएदारों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है।

अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में बकाएदारों के कनेक्शन काटे एक और बकाया वसूली की गई। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कार्रवाई केवल उन बकाएदारों पर की जा रही है, जिन्होंने एकमुश्त समाधान योजना में बिजली के बकाए को जमा करने के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है। ऐसे बकाएदार अगर बिना बिल जमा किए दोबारा से काटे गए कनेक्शन को जोड़ते हैं तो उनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow