मनरेगा कार्यों व भुगतान में ही रही धांधली को लेकर सांसद अशोक रावत ने की शिकायत, सामने आ सकते हैं प्रधान व सचिवों के नाम

ग्राम पंचायत में अपात्रों को आवास आवंटन, पात्रों को अपात्र किए जाने, पति पत्नी दोनों को अलग-अलग शौचालय आवंटन, शौचालय निर्माण में धन उगाही किए जाने, मनरेगा में फर्जी मस्टर रोल भर कर मजदूरी श्रमिकों के बैंक खातों में डाले जाने जैसी कई अनियमितताएं की गई..

By INA News Desk
Jan 10, 2025 - 23:25
123 Views
मनरेगा कार्यों व भुगतान में ही रही धांधली को लेकर सांसद अशोक रावत ने की शिकायत, सामने आ सकते हैं प्रधान व सचिवों के नाम
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

माधौगंज विकास खंड की चंदौली ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा चचेरे देवर गोपाल, चंदन यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्यों आत्माराम, सुनीता, राधा यादव, सीमा यादव, अतुल, भांजा कौशिक के बैंक खातों में बिना कार्य करे ही मनरेगा की मजदूरी डालने की शिकायत की गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भ्रष्टाचार की आशंका पर जांच के निर्देश दिए  हैं। सांसद अशोक रावत द्वारा संडीला विकास खंड की मीरनगर अजिगवां में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच टीम का गठन कर जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

सांसद का आरोप है, ग्राम पंचायत में अपात्रों को आवास आवंटन, पात्रों को अपात्र किए जाने, पति पत्नी दोनों को अलग-अलग शौचालय आवंटन, शौचालय निर्माण में धन उगाही किए जाने, मनरेगा में फर्जी मस्टर रोल भर कर मजदूरी श्रमिकों के बैंक खातों में डाले जाने जैसी कई अनियमितताएं की गई हैं। वहीं सांसद की शिकायत पर जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम को जांच अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया 30 दिन की समय सीमा तय करते हुए शिकायत की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रकरण की सघन जांच करवा कर अनियमितता की गई धनराशि की रिकवरी की जा सके। आरोप हैं, प्रधान व रोजगार सेवक रामाधार वर्मा ने अपने भाई राम सिंह व मानसिक विक्षिप्त बहन को श्रमिक बता कर उनके बैंक खातों में मनरेगा की धनराशि डालेी है।

Also Read: हरदोई: नैमिषारण्य के विकास प्राधिकरण बनने पर 11 गांवों में रहने वाले 42777 लोग लाभान्वित होंगे

इसके साथ ही ग्राम पंचायत में हैंडपंप मरम्मत, दिव्यांग शौचालय, माडल शौचालय, मिट्टी कार्य, जनरेटर डीजल, सोलर लाइट स्थापना आदि पर लाखों रुपये अनियमित रूप से व्यय किए जाने के मामले की शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी 30 दिन की समय सीमा में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना एवं राज्य केंद्र वित्त की धनराशि के दुरुपयोग के मामले में माधौगंज की चंदौली एवं संडीला की मीरनगर अजिगवां ग्राम पंचायतों की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए जांच अधिकारी नामित कर 30 दिन की समय सीमा में पंचायत राज जांच नियमावली के अंतर्गत जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement