Bazpur News: लेखा लिपिक से अभद्रता करने पर कर्मचारी भड़के कोतवाली में हंगामा। 

नगर पालिका परिषद बाजपुर के लेखा लिपिक से सीएससी सेंटर के एक युवक द्वारा अभद्रता करने पर भड़के पालिका कर्मचारियों ....

Jun 18, 2025 - 19:22
45 Views
Bazpur News: लेखा लिपिक से अभद्रता करने पर कर्मचारी भड़के कोतवाली में हंगामा। 

रिपोर्टर आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर के लेखा लिपिक से सीएससी सेंटर के एक युवक द्वारा अभद्रता करने पर भड़के पालिका कर्मचारियों ने कोतवाल प्रवीन सिंह कोश्यारी का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।वहीं कर्मचारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पालिका के लेखा लिपिक से सीएससी सेंटर के एक कर्मचारी द्वारा चेक लेने के लिए गया जिस पर दोनों में बहस हो गई और हाथापाई हो गई जिसको लेकर नगर पालिका के स्टाफ कर्मी एवं सफाई कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए मौके पर मौजूद एसएसआई विनोद फर्त्याल से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीखी झड़प हुई।

Also Read- Bazpur News: चेयरमैन गित्ते ने किया पर्वतीय शमशान घाट का शिलान्यास।

मामला बढ़ता देख कोतवाल प्रवीण सिंह कोस्यारी ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामला शांत कराया जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।इस मौके पर अनिल बाल्मीकि, चंद्रजीत सिंह,विनोद वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि,विकास कुमार,राहुल कुमार,बंटी,इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow