Hardoi News: आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त आरक्षित स्टॉक रखवाना सुनिश्चित करें - मंगला प्रसाद सिंह

जिलाधिकारी ने बताया है कि वर्षा ऋतु में प्रदेश के बहुत से क्षेत्र बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित होते है, जिसके कारण जन-जीवन प्रभावित होने के साथ....

By INA News Desk
May 15, 2025 - 18:29
49 Views
Hardoi News: आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त आरक्षित स्टॉक रखवाना सुनिश्चित करें - मंगला प्रसाद सिंह

Hardoi News: जिलाधिकारी ने बताया है कि वर्षा ऋतु में प्रदेश के बहुत से क्षेत्र बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित होते है, जिसके कारण जन-जीवन प्रभावित होने के साथ-साथ फसलें व अन्य सम्पतियों की भी भारी क्षति होती है। जनपद हरदोई में कई नादियों प्रवाहित होती है। विगत वर्षों के अनुभवों के आधार पर बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के दृष्टिगत पीड़ित व्यक्तियों को अविलम्ब राहत पहुँचाने हेतु पहले से ही तैयारी रखना आवश्यक होता है। आपदा निवारण में खाद्य तथा रसद विभाग को अपनी भूमिका निभाते हुये खाद्यान्न तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की व्यवस्था करनी होती है। 

चूँकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय योजना के लाभार्थियों हेतु आवंटित खाद्यान्न, चीनी का प्रयोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरण के अतिरिक्त बाढ़ के उपयोग हेतु नहीं किये जाने के निर्देश हैं। अतः ऐसी स्थिति में यथावश्यकता व्यापारिक संगठनो व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से समन्वय स्थापित करते हुये आवश्यक वस्तुयें जैसे-आटा, मोमबत्ती, चना, दालें, माचिस, नमक, आलू, प्याज इत्यादि की व्यवस्था सम्बन्धित विभागों के सहयोग से सुनिश्चित करायी जायेगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जन सामान्य को आवश्यक वस्तुयें तत्काल उपलब्ध हो सकें।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा - ऑटो-डंपर की टक्कर में 7 की मौत, सवारियां 10 फीट दूर जाकर गिरीं।

जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया है कि स्थानीय व्यापारिक संगठनो, राइस मिलर्स, फ्लोर मिलर्स, बड़ी चक्कियों तथा खाद्य तेल मिलों से जनपद की आवश्यकता का आंकलन करते हुये वांछित आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त आरक्षित स्टॉक रखवाना सुनिश्चित करें, जिसकी सूचना स्थलवार पूर्ण विवरण के साथ प्रभारी अधिकारी बाढ़ /आपदा, हरदोई तथा कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आरक्षण के सापेक्ष अथवा अन्यथा उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक वस्तुओं के मूल्य का भुगतान नियमानुसार सुसंगत मद से सुनिश्चित किया जायेगा। सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता इस प्रकार सुनिश्चित की जायेगी कि किसी भी ग्राम/क्षेत्र विशेष में आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow