Hardoi News: दिव्यांग पायल को जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से ट्राईसाईकिल सौपी, स्पॉन्सरशिप योजना का दिया लाभ।

जिलाधिकारी ने बताया कि बच्ची को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 4 हजार रूपये मिलेंगे। उन्होंने पायल के परिवार से कहा कि बच्ची को कभी हिम्मत न हारने दें....

May 15, 2025 - 19:03
36 Views
Hardoi News: दिव्यांग पायल को जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से ट्राईसाईकिल सौपी, स्पॉन्सरशिप योजना का दिया लाभ।

Hardoi News: एक दिव्यांग बच्ची पायल अपने नाना गोगे, दादी राधा व माता ममता के साथ जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के पास पहुँची। पायल की माँ ममता ने बताया कि बच्ची के पिता अजय दिल्ली में काम करते हैं। बच्ची पैरों व आँखों से दिव्यांग है। उसको चलने फिरने में काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने तुरंत जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को बुलाया और बच्ची को एक ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दिव्यांग कल्याण अधिकारी द्वारा जब बच्ची का आधार कार्ड माँगा गया तो उसकी माँ ने बताया कि बच्ची का आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है। 

इस पर जिलाधिकारी ने बीएसओ को निर्देश दिए कि तत्काल आधार कार्ड पंजीकरण के लिए किसी कर्मचारी को भेजा जाये। कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर बच्ची का आधार पंजीकरण कराया। आधार पंजीकरण कराने के साथ ही जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से बच्ची को ट्राईसाईकिल सौपी। जिलाधिकारी ने जब बच्ची से पूछा कि कैसा लग रहा है तो बच्ची ने कहा अच्छा लग रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्ची का यूडीआईडी कार्ड बनवाया जाये। जिलाधिकारी ने बच्ची को प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित स्पोंसरशिप योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि बच्ची को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 4 हजार रूपये मिलेंगे। उन्होंने पायल के परिवार से कहा कि बच्ची को कभी हिम्मत न हारने दें।  

Also Read- Hardoi News: हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा - ऑटो-डंपर की टक्कर में 7 की मौत, सवारियां 10 फीट दूर जाकर गिरीं।

पायल की माँ, दादी व नाना ने जिलाधिकारी को साधुवाद दिया। जिलाधिकारी ने बच्ची की ट्राईसाईकिल डाला से उसके घर तक भिजवाई। इससे पूर्व बच्ची के नाना ने कहा समाचार माध्यमों में उन्होंने देखा है कि जिलाधिकारी द्वारा समय समय पर सरकारी योजनाओं के माध्यम से ऐसे लोगों की मदद की जाती है। इसको पढ़कर व सुनकर वह यहाँ पहुँचे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow