Hardoi News: सामुदायिक सहभागिता से डेंगू से बचा जा सकता है – मुख्य चिकित्सा अधिकारी  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस को मनाया जाने का उद्देश्य है कि डेंगू /चिकनगुनिया रोग की रोकथाम...

May 15, 2025 - 19:09
41 Views
Hardoi News: सामुदायिक सहभागिता से डेंगू से बचा जा सकता है – मुख्य चिकित्सा अधिकारी  

हरदोई। हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम है -  “ देखें, साफ करें, ढकें डेंगू को हराने के उपाय करें|” इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस को मनाया जाने का उद्देश्य है कि डेंगू /चिकनगुनिया रोग की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं समुदाय को संवेदित करना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डेंगू की कोई वैक्सीन नहीं है | इससे केवल सामुदायिक सहभागिता से ही  बचा जा सकता है। समुदाय को इससे बचाव के लिए जो भी जानकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाये उसका पालन करें। सोते समय मच्छर दानी या मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करें, घर की खिड़की दरवाजों पर जाली लगवाएं, घरों और ऑफिस में हर रविवार मच्छरों पर वार के तहत कूलर और जलजमाव वाले स्थानों की सफाई करें। यदि कहीं पानी इकट्ठा है तो उसमें जला हुआ मोबिल ऑयल डाल दें, डेंगू  की पुष्टि होने पर घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकांश मामलों में इस बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

Also Read- Hardoi News: हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा - ऑटो-डंपर की टक्कर में 7 की मौत, सवारियां 10 फीट दूर जाकर गिरीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोर्स रिडक्शन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सम्बन्धित विभागों के सहयोग से संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएचसी अधीक्षकों को डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों के उपचार के लिए औषधियां की उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रत्येक ब्लाक पर मच्छरदानीयुक्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बुखार आने पर खुद कोई दवा न लें | पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जाँच और इलाज कराएँ। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow