Haj 2027: आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई

हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की

Jul 20, 2026 - 18:28
 0  24
Haj 2027: आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई
Haj 2027: आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई

    Lucknow: हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-3 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई, 2026 से बढ़ाकर 24 जुलाई, 2026 कर दी गयी है।

    हज-202 हेतु इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन हज आवेदन शीघ्र कर लें। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है व ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है वह भी आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, अन्यथा वह हज-2027 में आवेदन से वंचित रह जाएंगे। जिनका भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अभी प्रापत नहीं हुआ है वह तत्काल सम्बन्धित पासपोर्ट कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर लें, ताकि हज-2027 हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि से पूर्व आवेदन पूर्ण हो सके।

    यह भी अवगत कराया गया है कि हज यात्रियों के चयन हेतु ऑनलाइन कुर्रा (डिजिटल रैण्डम सेलेक्शन) 30 जुलाई, 2026 को हज हाउस मुम्बई में किया जायेगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी व एस०एम०एस० के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि रुप 1,52,300/- दिनांक 10 अगस्त, 2026 तक हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में जमा करनी होगी।

    Also Read- Gorakhpur First 6 Lane Flyover: गोरखपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति, 22 जुलाई को सीएम करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाइओवर का लोकार्पण

    What's Your Reaction?

    like

    dislike

    love

    funny

    angry

    sad

    wow

    INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।