फर्जी लूटकांड: खुद को गोली मारकर रची फर्जी लूट(Loot) की साजिश, लेनदारों से तंग आकर उठाया कदम

रुपेश के भाई रोहित ने पूछताछ में बताया कि रूपेश जूते चप्पल की दुकान पर पैसे लेने बिलारी गया था। जब पुलिस ने बिलहरी गांव में स्थित जूता चप्पल की दुकान के मालिक से जानकारी प्राप्त की तो पता चला की रुपेश वहां नहीं गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास छानबीन की गई तो वहां से करीब चार क...

Nov 16, 2024 - 00:30
Nov 16, 2024 - 00:52
 0  139
फर्जी लूटकांड: खुद को गोली मारकर रची फर्जी लूट(Loot) की साजिश, लेनदारों से तंग आकर उठाया कदम

मुख्यांश-

  1. सीसीटीवी फुटेज व पूंछतांछ के आधार पर खुला राज, बकायेदारों से तंग आकर रची थी साजिश
  2. घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर तमंचा व खोखा कारतूस बरामद

By INA News Desk Hardoi
Fake Robbery Case in Hardoi..

जिले में बीते 13 नवंबर को एक व्यापारी के साथ हुई लूट(Loot) की घटना का पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया। इस घटना की जांच के दौरान सामने आए तथ्य चौकाने वाले हैं। व्यापारी ने लेनदारों से तंग आकर खुद को ही गोली मारकर घायल किया और फिर लूट(Loot) की फर्जी साजिश रच डाली। दरअसल, बीते बुधवार शाम करीब 4 बजे शाहाबाद(Shahabad) पुलिस को सूचना मिली कि रूपेश द्विवेदी(Rupesh Dwivedi) पुत्र हरिबाबू द्विवेदी निवासी गांव औडरिया थाना मंझिला हरदोई अपनी बाइक से बिलहारी से शाहाबाद(Shahabad) जा रहे थे तो दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पीबीआर पेट्रोल पंप(Petrol Pump) के नजदीक रूपेश द्विवेदी(Rupesh Dwivedi) को गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया और उनके पास से सोने की चेन तीन सोने की अंगूठी और 120000 रुपए लूट(Loot) लिए। जानकारी के बाद रूपेश को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शाहबाद लाया गया।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और पुलिस के हाल अफसर ने सीएचसी शाहबाद पहुंचकर रूपेश से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की तो रूपेश ने बताया कि बीते बुधवार को वह गुलाब बैंड चौराहे के पास स्थित अपनी कपड़े की दुकान से बाइक द्वारा दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम बिलहरी के लिए निकला था तथा वहां से जूता चप्पल की दुकान से 120000 रुपए लेकर वापस आ रहा था। इसी बीच पीबीआर पेट्रोल पंप(Petrol Pump) के पास बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उसे लूट(Loot) करने के उद्देश्य से गोली मारी और उसके पास से 120000 रुपए तीन सोने की अंगूठी और गले में पहने सोने की चेन को छीन लिया। बाद में रूपेश को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया था। पुलिस ने इस घटना के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी के आदेश पर कई टीम में लगाई गई।

पुलिस ने पेट्रोल पंप(Petrol Pump) पर लगे सीसीटीवी कैमरे और शाहाबाद(Shahabad) मौलागंज चौराहा महुआ टोला चुंगी काशीराम कॉलोनी के पीछे वाली गली में रोड के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। जिनके आधार पर पता चला कि रूपेश अपने घर से बाइक से दोपहर 1:30 पर निकला। काशीराम कॉलोनी के पीछे रोड पर दोपहर 2 मिनट पर पहुंचा मौलागंज चौराहा पर दोपहर 3:07 पर पहुंचा पीबीआर पेट्रोल पंप(Petrol Pump) के पास दोपहर 3:12 पर बिलहरी की तरफ जाते हुए देखा गया, दोपहर 3:13 पर वापस शाहाबाद(Shahabad) की ओर आते हुए दिखाई दिया। दोपहर 3:16 पर गांव बिलारी की तरफ से गलत दिशा में जाते हुए दिखा और पीबीआर पेट्रोल पंप(Petrol Pump) के सामने सड़क पर रख कर वापस 3:16 पर शाहाबाद(Shahabad) की ओर गया। दोपहर 3:21 पर पुनः ग्राम बिलहरी की तरफ गलत दिशा से जाते हुए दिखा। दोपहर 3:22 पर शाहाबाद(Shahabad) की तरफ आते हुए दिखाई दिया।

उक्त विवेचना युक्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने यह स्पष्ट जाना की रुपेश के पास कोई बाग मौजूद नहीं था। रुपेश के भाई रोहित ने पूछताछ में बताया कि रूपेश जूते चप्पल की दुकान पर पैसे लेने बिलारी गया था। जब पुलिस ने बिलहरी गांव में स्थित जूता चप्पल की दुकान के मालिक से जानकारी प्राप्त की तो पता चला की रुपेश वहां नहीं गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास छानबीन की गई तो वहां से करीब चार कदम की दूरी पर झाड़ियां में 315 बोर का एक देसी तमंचा और तमंचे के चेंबर में खोखा कारतूस बरामद हुआ।

फील्ड यूनिट ने रुपेश के हाथों का सैंपल भी लिया और इस लैब में भेजा। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जब रूपेश से पूछताछ की तो उसने यह स्वीकार किया कि स्वयं को उसने तमंचे से गोली मारकर झूठ बोलकर लूट(Loot) की फर्जी साजिश रची थी। उसके साथ लूट(Loot) की कोई घटना नहीं हुई थी। उसने यह बताया कि वह बहुत दिनों से देनदारी हो जाने और बकायेदारों द्वारा रुपए मांगने के कारण अत्यधिक तनाव में था इसीलिए उसने ऐसा कदम उठाया। फर्जी लूट(Loot) की इस घटना को लेकर गलत सूचना देने पुलिस को भ्रमित करने और क्षेत्र में बका माहौल बनाने को लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति पुलिस को गलत या भ्रामक सूचना न दे इससे पुलिस का बहुमूल्य समय नष्ट होता है और आम जनमानस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow