Deoband News: लखनौती गांव में लेनदेन के झगड़े में गोलीबारी, संजय त्यागी गंभीर रूप से घायल। 

संजय त्यागी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित ....

May 31, 2025 - 17:09
69 Views
Deoband News: लखनौती गांव में लेनदेन के झगड़े में गोलीबारी, संजय त्यागी गंभीर रूप से घायल। 

देवबंद: देवबंद थाना क्षेत्र के गांव लखनौती में आज उस समय सनसनी फैल गई जब पैसों के लेनदेन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया इस झगड़े में संजय त्यागी को गोली लग गई जिसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है सूत्रों के अनुसार संजय त्यागी को पैर में गोली लगी है और गोली चलाने का आरोप संजय के साले के बेटे पर है बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों का लेनदेन लंबे समय से विवाद का कारण बना हुआ था जो आज हिंसक टकराव में बदल गया। 

Also Read- Kanpur News: सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक शुरू हुआ मेट्रो संचालन, सांसद विधायक ने मेट्रो सफर कर लिया जायजा।

घटना के बाद घायल संजय त्यागी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow