रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा जांच: मिठाई एवं खाद्य पदार्थो का नमूना संग्रहित कर भेजा गया प्रयोगशाला।

Hardoi: सहायक आयुक्त (खाद्य) कुमार गुंजन ने बताया है कि आगामी पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय....

By INA News Desk
Aug 7, 2025 - 18:37
56 Views
रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा जांच: मिठाई एवं खाद्य पदार्थो का नमूना संग्रहित कर भेजा गया प्रयोगशाला।
रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा जांच: मिठाई एवं खाद्य पदार्थो का नमूना संग्रहित कर भेजा गया प्रयोगशाला।
Hardoi: सहायक आयुक्त (खाद्य) कुमार गुंजन ने बताया है कि आगामी पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ यथा-बूंदी के लड्डू खोया, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाईयां, समस्त प्रकार की मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों को उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभानी रोकथाम हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुभाष तिवारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आज अतरौली बाजार से मिल्क केक व छैना मिठाई, बेनीगंज बाजार से लौंज व रस मलाई का नमूना तथा कस्बा पाली से बेसन का लड्डू, बर्फी, पेड़ा, नारियल बर्फी, छैना मिठाई, खोया, स्वीट्स एवं बावन बाजार से बूंदी का लड्डू का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सुधा कनौजिया, दीपेन्द्र कुमार सिंह, मान सिंह निरंजन, अनुराग सिंह व ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल शामिल रहे। आम जनमानस से अनुरोध है कि वह ज्यादा रंगयुक्त मिठाईयों को न खरीद तथा खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करे। दुकानदारों से अपील की जाती है कि वह अपने दुकान पर ताजी मिठाईयाँ ही बेचें तथा खाद्य पदार्थों को ढक कर रखे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement