सांसद अशोक कुमार रावत ने जनसभा को किया संबोधित, सीमा भार्गव के लिए मांगा भारी समर्थन।

Sitapur News: नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य के चेयर मैन पद के उपचुनाव को लेकर आज कस्बा मिश्रित के नगर पालिका कार्यालय के पीछे....

Aug 7, 2025 - 18:27
64 Views
सांसद अशोक कुमार रावत ने जनसभा को किया संबोधित, सीमा भार्गव के लिए मांगा भारी समर्थन।
सांसद अशोक कुमार रावत ने जनसभा को किया संबोधित, सीमा भार्गव के लिए मांगा भारी समर्थन।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो sitapur

मिश्रित / सीतापुर। नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य के चेयर मैन पद के उपचुनाव को लेकर आज कस्बा मिश्रित के नगर पालिका कार्यालय के पीछे मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिलाअध्यक्ष सुदीप मिश्रा के नेत्रतिव व पूर्व सभासद राजेश मिश्रा के संयोजक में आज एक जन सभा का आयोजन किया गया। आयोजित जन सभा में सांसद अशोक कुमार रावत , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव , भाजपा जिला महा मंत्री रोहित सिंह आदि ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की। 

जन सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है । गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़ कर भाग रहे हैं । बाबा के बुलडोजर के सामने गुंडे और माफिया थर थर कांप रहे है । इसके पहले केंद्र में काबिज रही कांग्रेस सरकार विकास की धनराशि आपस में बंदर बांट कर लेती थी । ऊपर से 100 रुपए भेजे जाते थे । तो नीचे पहुंचते पहुंचते 15 रूपये ही बचते थे । लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार आई तब से विकास के नाम पर भेजा गया पूरा पैसा नीचे पहुंच कर विकास कार्यो में लग जाता है । उन्होने कहा कि अब केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार है । नगर का विकास ट्रिपल इंजन की सरकार ही करा सकती है।

उन्होने मिश्रित नैमिषारण्य की आम जनता से कहा कि आगामी 11 अगस्त को भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव के पक्ष में कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा प्रत्यासी को भारी मतों से विजई बनाए । जिससे मौजूदा सरकार मिश्रित नैमिषारण्य का चहुंमुखी विकास करा सके । इस अवसर पर सांसद अशोक कुमार रावत , पूर्व सभासद राजेश मिश्र , देवा भइया , शिवम मिश्रा , ऋषी मिश्रा , आसुतोष मिश्रा , विशाल मिश्रा , राजीव मिश्रा दीपू , अभय मिश्रा आदि हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित  रही । मंच का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष  भास्कर मिश्र ने किया ।
Also Read- सीएम योगी ने निभाया भाई का फर्ज, 8 वर्षों में 1.23 करोड़ से अधिक बहनों को दिया मुफ्त सफर का उपहार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow