हरदोई सनसनीखेज अपहरण कांड: स्कूल गेट से 14 साल की किशोरी को कार सवार 4 युवकों ने बहला-फुसलाकर भगाया, पुलिस ने 2 गिरफ्तार कर लड़की-कार बरामद की। 

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां स्कूल के गेट के बाहर खड़ी 14 वर्षीय किशोरी को कार सवार चार युवकों ने

By INA News Desk
Nov 14, 2025 - 20:18
125 Views
हरदोई सनसनीखेज अपहरण कांड: स्कूल गेट से 14 साल की किशोरी को कार सवार 4 युवकों ने बहला-फुसलाकर भगाया, पुलिस ने 2 गिरफ्तार कर लड़की-कार बरामद की। 
हरदोई सनसनीखेज अपहरण कांड: स्कूल गेट से 14 साल की किशोरी को कार सवार 4 युवकों ने बहला-फुसलाकर भगाया, पुलिस ने 2 गिरफ्तार कर लड़की-कार बरामद की। 
हरदोई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां स्कूल के गेट के बाहर खड़ी 14 वर्षीय किशोरी को कार सवार चार युवकों ने बहला-फुसलाकर ले गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि अन्य दो फरार हैं।
जानकारी के अनुसार, किशोरी स्कूल के गेट के बाहर खड़ी थी, तभी मोहल्ले के ही रहने वाले हमजा सिद्दीकी, आकाश और उनके दो अन्य साथी कार लेकर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को लालच देकर बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और ले गए। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में सूचना दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी बेटी को धोखे से कार में ले जाया गया है।शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चौकियों पर अभियान चलाकर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई कार भी जब्त कर ली। आरोपी हमजा सिद्दीकी और आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके दो साथियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को चार युवक बहला-फुसलाकर कार से ले गए थे। पुलिस ने किशोरी और कार दोनों को बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान हमजा सिद्दीकी, आकाश और उनके दो साथियों के रूप में हुई है। किशोरी का बयान दर्ज किया जा रहा है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow