Sambhal: सिल्वेंजा हॉस्पिटल में लगा मुफ्त हेल्थ कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, हार्ट और हड्डी के मरीज सबसे ज्यादा। 

सम्भल में भूरे शाह रोड, दिल्ली दरवाजा में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन और सिल्वेंजा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान

By INA News Desk
Apr 4, 2026 - 17:18
65 Views
Sambhal: सिल्वेंजा हॉस्पिटल में लगा मुफ्त हेल्थ कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, हार्ट और हड्डी के मरीज सबसे ज्यादा। 
सिल्वेंजा हॉस्पिटल में लगा मुफ्त हेल्थ कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, हार्ट और हड्डी के मरीज सबसे ज्यादा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में भूरे शाह रोड, दिल्ली दरवाजा में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एक्सटेंशन और सिल्वेंजा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस कैंप में दोपहर तक ही करीब 300 से ज्यादा मरीजों की जांच की जा चुकी थी, जबकि मरीजों का आना लगातार जारी रहा।

कैंप में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत वशिष्ठ, आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अमरीन सिंह और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण गर्ग सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने मरीजों की गहन जांच की। डॉक्टरों के अनुसार, सबसे ज्यादा मरीज हार्ट और हड्डी से जुड़ी समस्याओं के सामने आए। डॉ. पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि कई ऐसे मरीज भी पहुंचे जिन्हें यह तक नहीं पता था कि उनका ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक बढ़ा हुआ है। इसके अलावा डायबिटीज और संभावित हार्ट ब्लॉकेज के मामले भी सामने आए। ईसीजी जांच में संदिग्ध मरीजों को आगे इको और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दिल की बीमारियों से बचाव के लिए तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहने, तेल-चिकनाई वाले भोजन को सीमित करने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। कैंप आयोजकों के अनुसार, निर्धारित समय दोपहर 2 बजे तक था, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिविर को शाम तक जारी रखा गया। यह कैंप क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ, जहां उन्हें मुफ्त में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांच की सुविधा मिली।

Also Read- मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचे पीड़ित ने खोली खाकी की पोल: SHO सहित पूरी टीम लाइन हाजिर, अब बर्खास्तगी से बचने के लिए ...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement