Lucknow: युवाओं-किसानों को खाद्य प्रसंस्करण में मुफ्त प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और रोजगार के अवसर। 

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग  द्वारा जिलों में स्थापित राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों एवं सामुदायिक फल

Dec 2, 2025 - 20:24
51 Views
Lucknow: युवाओं-किसानों को खाद्य प्रसंस्करण में मुफ्त प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और रोजगार के अवसर। 
युवाओं-किसानों को खाद्य प्रसंस्करण में मुफ्त प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और रोजगार के अवसर। 
  • राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों एवं सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण 
  •  प्रशिक्षण प्राप्त  प्रशिक्षणार्थी  कर सकेंगे फूड प्रोसेसिंग का कार्य, बढ़ेगी आमदनी 
  •  प्रशिक्षित  लोग अपनी यूनिट लगाकर उठाएं अनुदान व अन्य सुविधाओं का लाभ 

लखनऊ: उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिलों में स्थापित राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों एवं सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा जिलों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रशिक्षण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। 

इन केन्द्रो पर युवक/युवतियों व कृषकों खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र प्रशिक्षण  दिया जाता है। उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम मे  विभाग द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रभावी कार्ययोजना व रूपरेखा तैयार कर इच्छित नवयुवकों, नवयुवतियों व किसानों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यों की लगातार निगरानी भी जाय और प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए जाएं।प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी   फूड प्रोसेसिंग का कार्य कर अपनी  आमदनी  बढ़ा सकेंगे,  प्रशिक्षित  लोग अपनी यूनिट लगाकर  अनुदान व अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

विभाग द्वारा आगरा/अलीगढ़,मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, झांसी, प्रयागराज ,वाराणसी, अयोध्या व गोरखपुर के राजकीय खाद्य विज्ञान  प्रशिक्षण केंद्रो के प्रधानाचार्यो, मिर्जापुर, देवीपाटन,बस्ती, आजमगढ़, सहारनपुर व चित्रकूट धाम के खाद्य प्रसंस्करण अधिकारियों तथा फल संरक्षण अधिकारी लखनऊ को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निर्धारित रोष्टर के अनुरूप समय से प्रशिक्षण  पूरा करायें।

Also Read- Lucknow: मंत्री नन्दी का मेगा विजन- एक ट्रिलियन डॉलर यूपी की पूरी रूपरेखा सामने, लखनऊ में बैंकिंग लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2025 में नया रोडमैप लॉन्च।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow