आज से हृदय रोगियों के दिल को सुकुन देगा केजीएमयू, सीएम योगी ने दी न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग की सौगात।

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी ...

By INA News Desk
Jul 14, 2025 - 19:49
83 Views
आज से हृदय रोगियों के दिल को सुकुन देगा केजीएमयू, सीएम योगी ने दी न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग की सौगात।
आज से हृदय रोगियों के दिल को सुकुन देगा केजीएमयू, सीएम योगी ने दी न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग की सौगात।
Advertisement
Advertisement
  • सीएम योगी ने सोमवार को 105 करोड़ की लागत से तैयार न्यू कॉर्डियाेलॅजी विंग का किया उद्धाटन
  • न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग में 92 आईसीसीयू बेड पर भर्ती होंगे मरीज, मिलेगी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा 
  • एसजीपीजी, लोहिया संस्थान, लॉरी और सीटीवीएस विंग से कम होगा हृदय रोगियों का दवाब, मरीजों को नहीं पड़ेगा भटकना 
  • स्टेट ऑफ आर्ट-2 कैथ लैब और हाई एंड इकोकॉर्डियोग्राफी सिस्टम से लैस है न्यू कॉर्डियाेलॉजी विंग 

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी ने सोमवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में हृदय रोगियों के इलाज के लिए 105 करोड़ की लागत से बनी न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग की सौगात दी। यहां पर हृदय रोगियों का आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से इलाज किया जाएगा। वहीं अब उन्हे हृदय संबंधी समस्या और सर्जरी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

  • न्यू कॉर्डिलॉजी विंग में 92 आईसीसीयू बेड पर भर्ती होंगे मरीज, 176 हुई बेड की संख्या

केजीएमयू वीसी प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर सुधार और विस्तार कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाखों मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केजीएमयू भी अत्याधुनिक सुविधाओं से मरीजों का इलाज करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यू काॅर्डियोलॉजी विंग का उद्धाटन किया। इससे लखनऊ के साथ प्रदेशभर के हृदय रोगियों को राहत मिलेगी। अभी तक हृदय रोगियों को इलाज के लिए एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान और लारी कार्डियोलॉजी पर निर्भर रहना पड़ता था, जहां बेड की सीमित उपलब्धता के कारण मरीजों को अक्सर रेफर करना पड़ता था। वर्तमान में लारी कार्डियोलॉजी में मात्र 84 बेड उपलब्ध हैं, जिससे अधिकतर समय सभी बेड फुल रहते हैं। अब नए भवन के शुरू होने से इसमें 92 आईसीसीयू नए बेड जुड़ गए हैं, जिससे कुल क्षमता 176 बेड तक पहुंच गई है। 

  • लारी, सीटीवीएस पर कम होगा मरीजों का दबाव, वेटिंग होगी खत्म

न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। इससे हृदय रोगों की जांच और इलाज पहले से कहीं अधिक सटीक और प्रभावी हो सकेगा। नई कार्डियोलॉजी विंग से लारी और सीटीवीएस विंग पर मरीजों का दबाव कम होगा। हृदय रोगियों को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों में भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों को विभिन्न जांचों और एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसी जटिल प्रक्रियाओं के लिए लंबा इंतजार से भी छुटकारा मिलेगा। केजीएमयू की न्यू कार्डियोलॉजी विंग न केवल तकनीकी दृष्टि से अत्याधुनिक है बल्कि यह प्रदेश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के लिए एक आदर्श मॉडल भी बनेगी। सीएम योगी की यहां स्थापित तकनीक, उपकरण और कार्यप्रणाली को प्रदेश के अन्य बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भी लागू करने की योजना है, जिससे प्रदेश भर में चिकित्सा सेवाओं का एकरूप और सशक्त नेटवर्क तैयार हो सके।

इन विश्वस्तरीय और आधुनिक चिकित्सा उपकरण से लैस है न्यू कॉर्डियोलॉजी विंग

  • स्टेट ऑफ आर्ट 2 कैथ लैब
  • हाई एंड इकोकार्डियोग्राफी सिस्टम
  • थ्री-डी ईको कार्डियोग्राफी मशीनें – 6
  • बेड साइड मॉनिटर विद नर्सिंग स्टेशन – 96
  • सिरिंज इन्फ्यूजन पंप – 120
  • टेंपरेरी पेसिंग पेसमेकर – 25
  • ओसोटी मशीन और टीएमटी मशीन – एक-एक

Also Read- हरदोई में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु नियुक्तियां।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement