विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ। 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस-2025 के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में...

By INA News Desk
Jul 14, 2025 - 19:39
61 Views
विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ। 
Advertisement
Advertisement

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस-2025 के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 15 और 16 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में सोमवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, अलीगंज लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “कौशल भारत – महाशक्ति भारत” संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित “आत्मनिर्भर युवा – समृद्ध उत्तर प्रदेश” मिशन की दिशा में एक निर्णायक कदम है। यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के आत्मविश्वास, प्रेरणा और पहचान का मंच है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में 12 से 14 जुलाई के मध्य रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है, जिनमें स्थानीय उद्योगों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में युवाओं को सीधे नियुक्ति के अवसर प्रदान किए गए। इन मेलों में चयनित युवाओं में से 11 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मंच से नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की प्रभावी तैयारियों हेतु प्रत्येक जनपद को 50,000 रुपये की अग्रिम धनराशि भी जारी की गई है।

राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम में युवा कौशल चौपाल, कौशल मेला एवं प्रदर्शनी तथा कौशल ओलंपिक तीन प्रमुख आयोजन होंगे। युवा कौशल चौपाल में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईटीआई और DDU-GKY से प्रशिक्षित 11 चयनित युवा अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे। इन युवाओं को “कौशल युथ आइकॉन” के रूप में सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश के हर गांव और कस्बे के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करेगा।

कौशल मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए गए उत्पाद जैसे हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट होम डिवाइसेज़ आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सीवी मेकिंग, इंटरव्यू स्किल्स, स्पोकन इंग्लिश और पर्सनालिटी ग्रूमिंग जैसे विषयों पर सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया जाएगा। मंडलवार आईटीआई स्टॉल्स की प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ स्टॉल्स को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

कौशल ओलंपिक में प्रशिक्षुओं द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, हेल्थटेक, स्मार्ट एग्रो और डिजिटल डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में विकसित नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं की तकनीकी प्रतिभा को पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें तकनीक-प्रवीण कार्यबल और संभावित उद्यमी के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।

प्रेस वार्ता में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रमाणपत्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को उनके कौशल के आधार पर पहचान, मंच और अवसर देने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण प्राप्त हर युवा को समाज में स्थान, सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। यही सोच इस आयोजन की आत्मा है।

Also Read- हरदोई में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु नियुक्तियां।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement