Hathras: टेंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार। 

थाना कोतवाली नगर एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टेंपो चालकों से डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले

May 23, 2026 - 22:59
53 Views
Hathras: टेंपो चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार। 
गिरफ्त में आरोपी 

हाथरस। थाना कोतवाली नगर एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टेंपो चालकों से डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि तालाब चौराहा क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा नगर पालिका की निर्धारित फीस से अधिक रकम टेंपो चालकों से वसूली जा रही है। आरोप था कि टेंपो चालकों को डरा-धमकाकर अवैध तरीके से धन वसूला जा रहा है।मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।जांच के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर टेंपो चालकों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि नगर पालिका द्वारा प्रति टेंपो 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने अवैध वसूली के लिए रिंकू और सोनू को लगाया हुआ था। दोनों आरोपी टेंपो चालकों को डरा-धमकाकर निर्धारित शुल्क से दो से तीन गुना अधिक रकम वसूल रहे थे।पुलिस ने आरोपी सोनू और रिंकू मिश्रा के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में रिंकू मिश्रा पुत्र बच्चू लाल मिश्रा निवासी बाला पट्टी नई बस्ती तथा सोनू पुत्र इब्राहिम निवासी सिद्धार्थ नगर नया नगला, थाना कोतवाली नगर शामिल हैं।पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा अपराध संख्या 222/26 धारा 308(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है।

Also Read- थरूर ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ, कहा- उनकी चुनावी कुशलता से लेनी चाहिए सीख।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow