Hathras: ढकपुरा हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार। 

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान

By INA News Desk
May 23, 2026 - 23:03
62 Views
Hathras: ढकपुरा हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार। 
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिकर्मी 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी ऋषभ मीणा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को ग्राम ढकपुरा निवासी आकाश पुत्र ओमी उर्फ ओमप्रकाश ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर बताया था कि 18 मई को उसके पिता ओमी उर्फ ओमप्रकाश और पड़ोसी महेंद्र पुत्र राजपाल के बीच घरेलू बातों को लेकर शराब के नशे में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी।आरोप है कि महेंद्र के पुत्र कृष्णा ने अपने पिता को गाली देने का विरोध करते हुए अपने साथियों को बुला लिया और वादी के घर के सामने गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान चबूतरे पर बैठे वादी के चचेरे भाई सोनू पुत्र रामवीर ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एवं सर्विलांस टीमों का गठन किया। जांच के दौरान साक्ष्य संकलन और लगातार दबिश दी गई।पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को नगला सिंघी के पास पुलिस टीम की आरोपी ऋषभ मीणा से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा निवासी बोझिया, थाना हाथरस जंक्शन के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गाली-गलौज, धमकी, बलवा, तोड़फोड़, गंभीर चोट पहुंचाने, अवैध शस्त्र अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट तथा हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।

Also Read- मेरे पति तो प्लंबर थे, उन्हें जबरन सीवर में भेजा गया'- मृतक की पत्नी के चीत्कार से गूंजा नागरिक अस्पताल परिसर, ठेकेदार पर गंभीर आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow