Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक। 

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद हरदोई में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Apr 9, 2026 - 19:04
52 Views
Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक। 
हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक। 

हरदोई। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद हरदोई में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

क़स्बा बिलग्राम स्थित बीजीआर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल का आयोजन कर बालिकाओं को एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में पंपलेट वितरित करते हुए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930, 181, 108, 102 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में विस्तार से समझाया गया और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। बालिकाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी अति.नि. हाकिम सिंह, उप निरीक्षक अजय तोमर एवं महिला आरक्षी शक्ति चौहान उपस्थित रहीं। इसी क्रम में एंटी रोमियो टीम द्वारा मोहल्ला मौलागंज में महिलाओं को एकत्रित कर चौपाल का आयोजन किया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला आरक्षी आशू देवी एवं सविता मीना मौजूद रहीं।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ओमनगर में भी मिशन शक्ति टीम द्वारा अभियान के तहत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया। वहीं थाना अरवल क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर में महिला कांस्टेबल मधुबाला द्वारा बालिकाओं को सरकारी योजनाओं एवं टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।

Also Read- Hardoi : उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में वार्षिकोत्सव का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow