Sitapur: जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने किया पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला। 

नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर में आज जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि

By INA News Desk
Jan 5, 2026 - 11:59
28 Views
Sitapur: जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने किया पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला। 
जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने किया पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला। 

रिपोर्ट:- सुरेंद्र कुमार 

सीतापुर/ नैमिषारण्य: नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर में आज जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा करने के विरोध में हुए इस संघर्ष में दबंगों ने गोली चला दी, जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिता को भी छर्रे लगे हैं। वहीं पिता इंद्रपाल के हाथ और मुंह पर छर्रे लगने से वह भी घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया। पीड़ितों ने प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख नेहा त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार ग्राम अजीजपुर निवासी राजेश गुप्ता ने कुछ समय पहले पीड़ित पक्ष के भाई से जमीन खरीदी थी आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद में राजेश गुप्ता हैं अपने दबंगई के बल पर पीड़ित पक्ष व्यक्ति की जमीन पर भी कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे थे राजेश द्वारा बैनामा कराई गई जमीन से अधिक जमीन कब्जा करना चाहते है।

सूचना मिलने पर जब पीड़ित पिता इंद्रपाल और उनके पुत्र शैलेन्द्र ने दीवार निर्माण का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से पीड़ित पक्ष मैं शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

Also Read- Lucknow : 07 जनवरी से लखनऊ दर्शन के लिए डबल डेकर सिटी बस का संचालन शुरू होगा- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow