Sitapur: नवागत डीएम राजा गणपति आर ने किया औचक निरीक्षण नैमिष मैं हो रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश।
नैमिषारण्य (सीतापुर): नवागत डीएम राजा गणपति आर ने अपने पदभार संभालने के बाद दुसरे दिन ही नैमिषारण्य तीर्थ का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले मां ललिता
रिपोर्ट:- सुरेन्द्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार
नैमिषारण्य (सीतापुर): नवागत डीएम राजा गणपति आर ने अपने पदभार संभालने के बाद दुसरे दिन ही नैमिषारण्य तीर्थ का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया जहा माजूद अटल बिहारी पुजारी ने कराया पूजा अर्चन वहा से चक्रतीर्थ पहुच कर पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराया एवं उनका स्वागत अभिन्दन किया।
इसके बाद डीएम ने नैमिषारण्य में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मां ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ कारीडोर, चक्रतीर्थ के दोनों गेट, कुंड कॉम्प्लेक्स, कल्ली लखनऊ मार्ग पर बन रहे ट्रैक्टर-ट्राली पार्किंग, सीतापुर टू लखनऊ लिंक बाईपास और कल्ली लखनऊ मार्ग पर बन रहे पार्किंग का निरीक्षण किया।
डीएम ने निर्देश दिए कि शासन की समस्त परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और धीमी गति वाले कार्यों को गति दी जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेन्द्र मिश्रा और तहसीलदार अजीत जयसवाल व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
डीएम ने नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दोरान सीतापुर के अधिकारियों में मच गया हड़कंप धीमी गति के विकास कार्यों को दिया जल्द पूरा करने निर्देश ।
What's Your Reaction?









