Hardoi: क्षेत्र पंचायत की बैठक में उच्चशिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया 26 विकास कार्यों का लोकार्पण।

Hardoi Samashar: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा- ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में मधुर प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए,अच्छी सोंच अच्छी नियत के साथ विकास कार्य करें ताकि ग्राम पंचायतों

Jul 5, 2025 - 19:07
Jul 5, 2025 - 19:38
 0  16
Hardoi: क्षेत्र पंचायत की बैठक में उच्चशिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया 26 विकास कार्यों का लोकार्पण।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा
  • ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में  होनी चाहिए मधुर प्रतिस्पर्धा-रजनी तिवारी 
  • ब्लॉक प्रमुख ने 2027 में हैट्रिक लगाने के साथ उच्च शिक्षा मंत्री के केबिनेट मंत्री बनने की कामना

शाहाबाद/ हरदोई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शनिवार क़ो ब्लॉक शाहाबाद पहुंची। इस दौरान फूल-मलाओं से क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्म जोशी के साथ राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने क्षेत्र पंचायत द्वारा इस वित्तीय वर्ष में कराए गए 26 विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए कहा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में मधुर प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए,अच्छी सोंच अच्छी नियत के साथ विकास कार्य करें ताकि ग्राम पंचायतों क़ो बेहतर बनाया जा सके।

ज़ब हम चाहते हैं, हमारा घर बहुत अच्छा हो,हमारा कमरा बहुत अच्छा हो,तो हम यह क्यों नही चाहते हमारी ग्राम पंचायत भी बहुत अच्छी होनी चाहिए,इस भाव के साथ ग्राम पंचायतों के बेहतर विकास के लिए कार्य करें। राज्यमंत्री ने यह भी कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत सरकार ने अनुदान राशि 50 हजार से बढ़कर एक लाख कर दी हैं, ग्राम पंचायतों में चिन्हित कर बेटियों क़ो इसका लाभ दिलाने में सहयोग करें। अंत में राज्यमंत्री ने संचारी रोग रोकथाम के अंतर्गत ग्राम पंचायत परियल क़ो फ़ागिंग मशीन का वितरण किया तथा ग्राम पंचायतों क़ो फागिंग मशीन बितरण के निर्देश दिये।

ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने अपने सम्बोधन राज्यमंत्री रजनी तिवारी के 2027 में तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाने के साथ केबिनेट मंत्री बनने की कामना की, इस दौरान उनके जन्मदिवस पऱ राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने केक काटा। बहीं बीडीओ शाहाबाद ने ग्राम पंचायतों के बेहतर विकास के हर सम्भव सहयोग की बात कही। उन्होंने बताया संचारी रोग रोकथाम के लिए काम करें,संभावित बाढ़ग्रस्त 36 गावों में पहले से ही रणनीति तैयार कर लें। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक के उपरांत राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने एक पेड़ मां के नाम पऱ ब्लॉक परिसर में नीम का पेड़ लगाकर पर्यावरण स्वच्छता का सन्देश दिया।

ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी जन्मदिवस पऱ ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में मंच का संचालन एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र शर्मा खंड विकास अधिकारी,क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी अलोक शर्मा,रंजीत सिंह अध्यक्ष केन ग्रोबर्स सोसाइटी हरदोई,जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,मनोज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,गोविंद पाठक,सर्वेश कुमार सिंह,अर्जुन राजपूत बीडीसी,संजीव गौतम बीडीसी,कुंदन सिंह बीडीसी,अवध बिहारी मिश्र बीडीसी,सवित सिंह सहित समस्त बीडीसी सदस्य,ग्राम प्रधान व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: संडीला में शीतला माता मंदिर व रामलीला मैदान का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने दिए कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।