Hapur : खाद और कीटनाशक विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, जांच के आदेश

अधिकारियों को सौंपे गए मांग पत्र में किसानों ने मांग की कि डीएपी खाद की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जाए और दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त का

Apr 23, 2026 - 23:20
 0  4
Hapur : खाद और कीटनाशक विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, जांच के आदेश
Hapur : खाद और कीटनाशक विक्रेताओं की मनमानी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, जांच के आदेश

हापुड़ में खेती के सामान की बिक्री में हो रही धांधली को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान नेता एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान जिला उद्यान अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि बाजार में कुछ दुकानदार खाद के साथ जबरन महंगी और गैर-जरूरी कीटनाशक दवाइयां बेच रहे हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

अधिकारियों को सौंपे गए मांग पत्र में किसानों ने मांग की कि डीएपी खाद की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जाए और दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषी विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने उत्कल कंपनी द्वारा किसानों का बकाया भुगतान दिलाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी ने तुरंत जांच के आदेश दिए और भरोसा दिलाया कि किसानों का शोषण करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी डॉक्टर हरित कुमार ने बताया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि कंपनी से अब तक करीब 15 लाख रुपये का भुगतान कराया जा चुका है और बाकी रकम दिलाने की प्रक्रिया भी जारी है। इस दौरान शाहरुख प्रधान, शेखर चौधरी और सुनील टाइगर सहित कई अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow