Hardoi : हरदोई पुलिस के ऑपरेशन स्माइल में नवंबर महीने में 100 गुमशुदा और अपहृत सकुशल बरामद
पुलिस ने सभी थानों में टीमें लगाकर गुमशुदगी की शिकायतों पर तत्काल जांच शुरू की। अभियान के तहत बीएनएस की धारा 87 और 137(2) के तहत दर्ज मामलों में कार्रवाई की गई। जिले के कोतवाली शहर, को
हरदोई जिले की पुलिस ने गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों को ढूंढने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत नवंबर महीने में कुल 100 लोगों को सकुशल बरामद कर लिया। ये सभी थाना क्षेत्रों से गायब हुए थे, जिन्हें तुरंत कार्रवाई करके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने सभी थानों में टीमें लगाकर गुमशुदगी की शिकायतों पर तत्काल जांच शुरू की। अभियान के तहत बीएनएस की धारा 87 और 137(2) के तहत दर्ज मामलों में कार्रवाई की गई। जिले के कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, सुरसा, बघौली, कछौना, बिलग्राम, संडी, माधौगंज, मल्लावां, संडिला, कासिमपुर, अतरौली, हरदौया, टंडवा, पिहानी, बेनीगंज, हरपालपुर, बेहटा गोकुल, लोनार, अरवली, सवाईजपुर, शाहाबाद, मंडहला और पाली थाना क्षेत्रों से ये लोग गायब हुए थे।
बरामदगी के बाद सभी मामलों में जरूरी कानूनी कदम उठाए गए। पुलिस ने बताया कि यह अभियान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है, जिससे परिवारों को जल्द राहत मिल सके। लोगों से अपील की गई है कि गुमशुदगी की कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत थाने में शिकायत करें या 112 नंबर पर कॉल करें।
Also Click : Deoband : तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नगर व देहात क्षेत्र में दुकानों को बनाते थे निशाना
What's Your Reaction?











