हरदोई: शारदा नहर में 470 किमी. सिल्ट सफाई का कार्य पूरा

लगभग 470 किमी. लंबाई में सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण कराया गया। बात दें कि जिले में कुल 207 नहरें हैं। इनमें हरदोई ब्रांच शारदा, लखनऊ ब्रांच व संडीला ब्रांच की मुख्य नहर से रजबहे व माइनरें निक...

Dec 4, 2024 - 21:37
 0  177
हरदोई: शारदा नहर में 470 किमी. सिल्ट सफाई का कार्य पूरा

By INA News Hardoi.
जिले में पिहानी, साकिन, पेंग, कौंढा, पारा, बिलग्राम, राभा, पंडरवा, जिगनिया माइनर आदि शारदा नहर से जुड़े रजवाहों में सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण हो गया है।यह जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि सिल्ट सफाई के लिए प्रस्तावित रजवाहे की कुल लंबाई 162.723 किमी. व अल्पिकाओं की लंबाई 307.537 किमी. है।इस प्रकार लगभग 470 किमी. लंबाई में सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण कराया गया। बात दें कि जिले में कुल 207 नहरें हैं। इनमें हरदोई ब्रांच शारदा, लखनऊ ब्रांच व संडीला ब्रांच की मुख्य नहर से रजबहे व माइनरें निकली हैं।करीब 20 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। हजारों हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल की इससे सिंचाई होती है। बीते वर्ष 1091 किमी की सिंचाई प्रस्तावित थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow