Hardoi : अकीदत के साथ निकाला गया 8 मुहर्रम का जुलूस, अलम की बरामदगी पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

जुलूस के रास्ते और संवेदनशील मोड़ों पर जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए थे।

Jun 25, 2026 - 23:20
 0  3
Hardoi : अकीदत के साथ निकाला गया 8 मुहर्रम का जुलूस, अलम की बरामदगी पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Hardoi : अकीदत के साथ निकाला गया 8 मुहर्रम का जुलूस, अलम की बरामदगी पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मुहर्रम की आठवीं तारीख का पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। हर साल की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मरहूम बाबर हसन रिजवी के आज़खाने से अलम हजरत अब्बास अलमदार बरामद हुआ। इस मजलिस और जुलूस में शिया समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और कर्बला के शहीदों को याद करते हुए मातम और नौहाख्वानी की।

जुलूस के रास्ते और संवेदनशील मोड़ों पर जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि आम जनता और जुलूस में शामिल लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न होने पर डॉक्टर फराज रिजवी ने मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग के लिए जिला व पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow