Hardoi : रूपापुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा तनाव, पुलिसकर्मी पर भी लगा मारपीट का आरोप

रूपापुर पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुंडेर गांव के रहने वाले पीड़ित विकास दीक्षित ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर हुई एक टिप्पणी के सिलसिले में जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया, तो उनके साथ बुरा बर्हार किया गया।

Jun 25, 2026 - 23:12
 0  4
Hardoi : रूपापुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा तनाव, पुलिसकर्मी पर भी लगा मारपीट का आरोप
Hardoi : रूपापुर में सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा तनाव, पुलिसकर्मी पर भी लगा मारपीट का आरोप

हरदोई जिले के सवायजपुर क्षेत्र के रूपापुर में सोशल मीडिया पर की गई एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद काफी गहरा गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए जातीय और सामाजिक भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूपापुर के रहने वाले अमित सिंह कुशवाहा की फेसबुक पोस्ट को लेकर क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी है। आरोप है कि इस पोस्ट में विशेष जातियों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिससे इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पुलिस प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देने और उचित कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

इसी बीच रूपापुर पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुंडेर गांव के रहने वाले पीड़ित विकास दीक्षित ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर हुई एक टिप्पणी के सिलसिले में जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया, तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि चौकी पर तैनात एक सिपाही ने उनके साथ मारपीट की और अपशब्द कहे। हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस शिकायत के बाद संबंधित सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए चौकी से हटाकर सवायजपुर थाने से संबद्ध कर दिया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सोशल मीडिया पर जातिसूचक और भड़काऊ टिप्पणियों पर समय रहते लगाम लगाना बहुत जरूरी है, ताकि क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बना रहे। इस पूरे मामले में सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत पत्र नहीं मिला है, जैसे ही कोई प्रार्थना पत्र मिलता है, मामले की जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : Sambhal : कसेरुआ मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरजे दानिश अली- ‘कानून को बुलडोजर से कुचल रही बीजेपी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow