Hardoi : सुरसा में हत्या के मामले में एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पहला अभियुक्त विकास सिंह, पुत्र नीरज सिंह, निवासी ग्राम धोबि

Aug 29, 2025 - 22:55
 0  31
Hardoi : सुरसा में हत्या के मामले में एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार
सुरसा में हत्या के मामले में एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

हरदोई : थाना सुरसा क्षेत्र में ग्राम सिन्धुआमऊ के बाहर गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान श्रीकांत, पुत्र भगवानदास, निवासी अब्दुलपुर, कोतवाली देहात, जनपद हरदोई, हाल पता मोहल्ला आजादनगर, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार शव का पंचायतनामा पूरा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पत्नी विनीता की शिकायत के आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 218/25, धारा 103(1) और 238(ख) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक, हरदोई ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और इस मामले में एक अन्य यानी कि तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त विकास सिंह, पुत्र नीरज सिंह, निवासी ग्राम धोबिया, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को मृतक का मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पूर्व में ही 17 अगस्त को कौशल, पुत्र दिनेश, निवासी मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई और विनीता, पत्नी स्वर्गीय श्रीकांत, निवासी मोहल्ला आजादनगर, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया, जो इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार और कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल थे।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद में तिरंगा झंडा हटाने वाली खबर मात्र अफवाह, पुलिस ने जांच के बाद निराधार बताया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow