Hardoi : शहर में फायरिंग करने की घटना निकली अफवाह, पुलिस ने कहा- पुष्टि नहीं
बोर्डिंग हाउस निवासी बंटी उर्फ ओवैस, पुत्र सब्बन, ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके क्षेत्र में फायरिंग हुई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घ
हरदोई : कोतवाली शहर क्षेत्र में बोर्डिंग हाउस के पास फायरिंग की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थी। बोर्डिंग हाउस निवासी बंटी उर्फ ओवैस, पुत्र सब्बन, ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके क्षेत्र में फायरिंग हुई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बोर्डिंग हाउस निवासी शकीरा बेगम, पत्नी रफीक उल्ला, ने रात करीब 9:30 बजे किसी अनजान व्यक्ति को देखा था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों और मोहल्ले वालों को दी। स्थानीय लोगों ने मिलकर आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए।
लगभग दो घंटे बाद, रात करीब 11:30 बजे, फायरिंग की एक और सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोहल्ले वालों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। जांच में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई। मोहल्ले वालों और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई थी।
What's Your Reaction?











