Hardoi : बूथ अध्यक्ष का शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने कोतवाल पर आरोप जड़ा, जिलाध्यक्ष बब्बन ने कार्रवाई के निर्देश दिए
घटना के बाद आला अधिकारियों ने मुआयना किया और घटना के जल्द से जल्द पटाक्षेप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की निर्देश अधीनस्थों को दिए। मामला इतने पर शां
हरदोई : जिले में गुमशुदगी के बाद आज भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी मच गई है। परिजनों ने कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाया है तो वहीं परिजनों की दुःख भरी दास्तां सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को निर्देश दिए।
दरअसल, जिले के संवेदनशील इलाकों में से एक शाहाबाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा उर्फ गौरीशंकर(लगभग 33 वर्ष) की गुमशुदगी की बात लगभग 9 दिन पहले सामने आई थी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज पुलिस उन्हें ढूंढने में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह तालाब के बीच जलकुंभी में फंसा मिला उनका शव पूरी तरह सड़ चुका है।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालने की कोशिश की, इस बीच आज उनका शव एक तालाब से मिलने के बाद पुलिस महकमें द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठ गए, परिजनों का आक्रोश तब और बढ़ गया जब शाहाबाद कोतवाल द्वारा परिजनों से अभद्रता करने का वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कोतवाल मुंह में कुछ दबाए हुए परिजनों से अभद्रता करते नजर आए तो वहीं वायरल दूसरे वीडियो में परिजनों में से एक महिला द्वारा कोतवाल की वर्दी नोंचने की बात भी सामने आ रही है।
उधर, घटना के बाद आला अधिकारियों ने मुआयना किया और घटना के जल्द से जल्द पटाक्षेप कर आरोपियों की गिरफ्तारी की निर्देश अधीनस्थों को दिए। मामला इतने पर शांत नहीं हुआ। जानकारी यह मिली कि आरोपियों ने बूथ अध्यक्ष की हत्या कर उनके शव को खूंटे दे बांधकर गहरे पानी में छोड़ा था। ताकि शव ऊपर न आये। परिजनों के अनुसार, कोतवाल उमेश त्रिपाठी मुंह में गुटखा भरे हुए मृतक के भाई और परिवार को सांत्वना देने के बजाय धमका रहे थे। जबकि अन्य पुलिसकर्मी उन्हें परिजनों से दूर करने की कोशिश कर रहे थे। मामला बढ़ता देख भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
- 22 अगस्त की रात से थे लापता
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील के रहने वाले भाजपा के लापता बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा उर्फ गौरी का तालाब में शव बरामद हुआ है।
गढ़ी स्टेशन रोड स्थित एक बार में मारपीट के बाद 22 अगस्त की रात 11:30 बजे से बूथ अध्यक्ष लापता था।
- नौ दिनों तक पुलिस के खाली हाथ, परिजनों को नहीं मिला पुलिस का साथ?
इस घटना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा नेताओं सहित परिजनों ने बूथ अध्यक्ष को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस की ढ़िलाई और उदासीन रवैये के चलते उनकी जीवनलीला समाप्त होने के बाद उनका शव परिजनों के हाथ लगा। इसी बीच पुलिस का अभद्र व्यवहार भी असंवेदनशीलता का उदाहरण रहा।
- हत्या और फिर खूंटे से बंधा शव, सोंची समझी साजिश?
बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा के शव का मिलना और फिर पानी के भीतर खूंटे से बंधा होना, किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।
हांलाकि इस बारे में पुलिस ने अपने बयान अभी स्पष्ट नहीं किये हैं लेकिन परिजनों सहित स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती हैं। सच्चाई तो घटना के खुलासे के बाद ही सामने आएगी।
- भाजपा जिलाध्यक्ष बब्बन के तल्ख तेवर और पुलिस को निर्देश
बूथ अध्यक्ष के शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों के साथ- साथ भाजपा पार्टी में हलचल मच गई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जब परिजनों से अभद्रता के बारे में जाना तो तल्ख अंदाज में उन्होंने पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं और अभद्रता करने के मामले में कोतवाल सहित एक अन्य दरोगा पर कार्रवाई की जाए।
- भाजपा की सरकार में उनके कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं
बूथ अध्यक्ष का शव मिलने के बाद वीडियो वायरल होने से लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने कहा कि जब भाजपा की सरकार में उनके कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं है तो फिर और क्या उम्मीद की जाए। किसी ने लिखा कि पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं के साथ अक्सर ऐसा ही होता है।
- एएसपी का बयान
एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने घटना के बारे में कहा कि यह एक गंभीर मामला है।
हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही हत्यारों को पकड़ा जाएगा।
- परिजनों का आरोप, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया
घटना के बाद मृतक बूथ अध्यक्ष के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर गुमशुदगी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की गई होगी तो आज यह अनहोनी नहीं होती और पुलिस के हाथ खाली नहीं होते।
- राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने क्या कहा
घटनास्थल पर पहुंची राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।
इससे पहले शायद हम गलत दिशा में कदम उठा रहे थे। पुलिस के काम में हस्तक्षेप करना सही नहीं है। जल्द ही पुलिस अपनी कार्रवाई पूरी करेगी।
- सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं-
1. अनाम (Unknown) – 2028 में क्या है
2. विजय कुमार गुप्ता – बहुत ही दुखद बात
3. Ram Naresh Arya – भाजपा शीर्ष नेतृत्व उक्त मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर विवेक कार्रवाई करायें
4. Gupta Akash Gupta Naresbadi – इन दरोगा के ऊपर कार्यवाही हो तुरंत
5. बृजेश तिवारी जिगिनिया कला – कार्यकर्ताओं के लिए कुछ नहीं करेगी सरकार
6. Shiv Pujan Pandey – Yogi ji up ko bhi bangal hone se rokiye
7. Vikas Singh – बीजेपी में कार्य करता की ये दशा होना आम बात है
8. Naval Maheshwari – सख्त कार्यवाही होनी चाहिए
9. Shashikant Agnihotri – Hardoi pro cell इस तरह के रवैया से इंस्पेक्टर साहब को सस्पेंड करें
10. Ambuj Shukla – ऐसी कार्यवाही हो कि लोगो को बूथ अध्यक्ष बनने पर गर्व हो। ना कि हीन भावना।
11. Rahul Kushwaha – Ambuj Shukla जी बिल्कुल सही कहा आप ने
12. Ambuj Shukla – बूथ अध्यक्ष के मामले में प्रदेश अध्यक्ष जी को संज्ञान लेना चाहिए। जनता से सीधे बूथ अध्यक्ष ही जुड़े होते हैं
13. Asit Tripathi – कार्यकर्ता की अगर इज्जत, वैल्यू नहीं है तो कोई मतलब नहीं है उसके निःस्वार्थ भाव से कार्य करने का। खास कर जब ऐसी स्थिति है, और हां लाइन हाजिर से काम नहीं चलेगा, निलंबित करके जेल भेजना चाहिए तब इनको पता चलेगा।।
14. Anup Rajput (Hardoi Police टैग करते हुए) – मामला जबान रेखाम में है भाजपा रेखाम इसे दूसरा बार भी सख्त कार्यवाही करे
15. Thakur Dileep Singh – पुलिस बेलगाम हो गई है दादा जी इन पर कार्यवाही हो
16. Neeraj Chourasiya – घटना बहुत ही निंदनीय है, जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो!!
What's Your Reaction?











