Hardoi : शाहाबाद में तिरंगा झंडा हटाने वाली खबर मात्र अफवाह, पुलिस ने जांच के बाद निराधार बताया

जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने आगामी त्योहार शब-ए-बारात के अवसर पर इस टावर पर बारह वफात का झंडा लगाया था। हालांकि, तिरंगा झंडा पहले की तरह टावर

Aug 29, 2025 - 22:46
 0  22
Hardoi : शाहाबाद में तिरंगा झंडा हटाने वाली खबर मात्र अफवाह, पुलिस ने जांच के बाद निराधार बताया
शाहाबाद में तिरंगा झंडा हटाने वाली खबर मात्र अफवाह, पुलिस ने जांच के बाद निराधार बताया

शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा अजमत में जियो कंपनी का एक टावर स्थित है, जो लंबे समय से बंद पड़ा है। हाल ही में कुछ सोशल मीडिया मंचों पर इस टावर से जुड़ी एक खबर वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया कि टावर पर तिरंगा झंडा हटाया गया है। इस संबंध में विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि यह खबर पूरी तरह गलत और बिना किसी आधार के है।

जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने आगामी त्योहार शब-ए-बारात के अवसर पर इस टावर पर बारह वफात का झंडा लगाया था। हालांकि, तिरंगा झंडा पहले की तरह टावर पर अपनी जगह पर सुरक्षित और यथावत है। तिरंगे को हटाने या उसका अनादर करने की कोई घटना नहीं हुई है। यह खबर लोगों के बीच भ्रम फैलाने वाली और तथ्यों से परे है।

Also Click : Sitapur : बग़ैर रजिस्ट्रेशन ओर डॉक्टर के पब्लिक अस्पताल का किया जा रहा है संचालन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow