Hardoi : अरवल में एंटी रोमियो अभियान- पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक, आपातकालीन नंबर साझा किए

पुलिस ने महिलाओं को यह भी बताया कि इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मवि

Sep 15, 2025 - 20:11
Sep 15, 2025 - 20:19
 0  47
Hardoi : अरवल में एंटी रोमियो अभियान- पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक, आपातकालीन नंबर साझा किए
अरवल में एंटी रोमियो अभियान- पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Report : अभिषेक त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश के अरवल में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस सक्रिय रूप से जागरूकता फैला रही है। इस अभियान के अंतर्गत अरवल थाने की महिला उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार ने बेहटा मुड़िया गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और किशोरियों को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके बताए।

उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतर्क रहें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस की मदद लें। इसके लिए आपातकालीन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और आपातकालीन सेवा नंबर 112 का उपयोग करने की जानकारी दी गई।

पुलिस ने महिलाओं को यह भी बताया कि इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी और सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि एंटी रोमियो अभियान के तहत गांव-गांव में ऐसी जागरूकता चौपालें लगाई जाएंगी ताकि महिलाओं और किशोरियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Also Click : Sambhal : धार्मिक ग्रंथों व आस्थाओं पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानून बने - AIMIM

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow