Hardoi : बरखेरा में बीडीओ ने चौपाल लगाकर सशक्त गांव और विकसित उत्तर प्रदेश का संदेश दिया

बीडीओ ने बताया कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। अगर गांव समृद्ध और आत्मनिर्भर होंगे, तो प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा। इससे विकसित भारत और विकसित

Sep 27, 2025 - 20:59
44 Views
Hardoi : बरखेरा में बीडीओ ने चौपाल लगाकर सशक्त गांव और विकसित उत्तर प्रदेश का संदेश दिया
विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित गांव के तहत बरखेरा में बैठक करते बीडीओ डॉ राम प्रकाश

रिपोर्टर : श्रीकांत मिश्रा

हरदोई के बावन विकास खंड के बरखेरा गांव में बीडीओ रामप्रकाश ने पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। उन्होंने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में गांवों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त गांव ही सशक्त भारत की नींव हैं। उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

बीडीओ ने बताया कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। अगर गांव समृद्ध और आत्मनिर्भर होंगे, तो प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा। इससे विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने ग्रामीणों को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लक्ष्यों के बारे में बताया और इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही, क्यूआर कोड और पोर्टल के जरिए सुझाव देने के तरीके भी समझाए।

इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, सचिन सिंह, प्रेम कुमार, पंचायत सहायक रश्मि, नरेश चौहान, मोहनलाल पाल, प्रभाकर सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow