Hardoi : भाजपा महिला मोर्चा ने हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बांटे फल

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के भाग के रूप में भाजपा महिला मोर्चा हरदोई की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने हरदोई मेडि

Sep 19, 2025 - 22:42
 0  25
Hardoi : भाजपा महिला मोर्चा ने हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बांटे फल
भाजपा महिला मोर्चा ने हरदोई मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बांटे फल

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के भाग के रूप में भाजपा महिला मोर्चा हरदोई की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने हरदोई मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मरीजों को फल दिए गए।

यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का हिस्सा है, जिसमें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच और फल वितरण जैसे कार्य हो रहे हैं। हरदोई में यह प्रयास मरीजों की सेवा पर केंद्रित रहा।इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक सुबोध कुमार, डॉक्टर मधुलिका, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मधुबाला गुप्ता, नगर महामंत्री सीमा मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष पदमा गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमन सिंह और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow