Hardoi : हरदोई में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी की मां के अपमान पर जताया आक्रोश
अलका गुप्ता ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह अपमान केवल प्रधानमंत्री की मां का नहीं, बल्कि देश की समस्त मातृशक्ति और महिलाओं का अपमान है। उन्होंने इसे अ
हाइलाइट्स:
- बिहार में कांग्रेस की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का हरदोई में विरोध।
- भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन।
- नारों और प्रदर्शन के जरिए मां के अपमान को देश का अपमान बताया।
- प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती सहित कई प्रमुख महिला कार्यकर्ता शामिल।
हरदोई में 31 अगस्त 2025 को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने जिंद पीर चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार में कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में था।
प्रदर्शन के दौरान “मां का अपमान कांग्रेस की पहचान”, “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “मां के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा मैदान में” और “कांग्रेस पार्टी शर्म करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
अलका गुप्ता ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह अपमान केवल प्रधानमंत्री की मां का नहीं, बल्कि देश की समस्त मातृशक्ति और महिलाओं का अपमान है। उन्होंने इसे असहनीय बताते हुए चेतावनी दी कि भाजपा महिला मोर्चा इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन इस बात का संदेश है कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत दोबारा न करे।
प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, अनुपमा सिंह, जयदेवी राजपूत, राम नंदिनी वर्मा, श्वेता अग्निहोत्री, चंद्रप्रभा, मधुबाला गुप्ता, सुमन सिंह, कविता टंडन, पदमा गुप्ता, सीमा मिश्रा, लक्ष्मी राजपूत, किरण सिंघल, मंजू सिंह, रीना सिंह, रीना गुप्ता, शशि गुप्ता, अनीता गुप्ता, रोली दीक्षित, हेमलता चौरसिया, पूनम वर्मा, सूरजमुखी तिवारी, आरती गुप्ता, नेहा, रूबी, लक्ष्मी देवी, कीर्ति वर्मा, गीता देवी, सीमा देवी, विमलेश कुमारी, सुधा शर्मा, ज्योति गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, सुमन पाल, रेखा कुशवाहा, रेखा त्रिपाठी, अनुराधा सिंह, कोमल गुप्ता, पूजा गुप्ता, जूली गुप्ता, रचना बंसल, सुषमा गुप्ता, कंचन मिश्रा, कमल सक्सेना, कीर्ति अग्रवाल, राधा, सुहाना जैन, अनुराधा मिश्रा, दीपा विश्वास, इंदु शुक्ला, कुमुदिनी देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।
What's Your Reaction?











