Hardoi : कार्यकर्ताओं की दम से बीजेपी जीतेगी पंचायत चुनाव- सत्येंद्र राजपूत
मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बूथ स्तरसे लेकर वार्ड तक की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन
Report : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
हरदोई : ब्लॉक संडीला सभागार में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बूथ स्तरसे लेकर वार्ड तक की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनता तक पहुँच बनाकर चुनाव में विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आगामी पंचायत चुनाव में एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री व पंचायत चुनाव के जिला संयोजक सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, मंडल मलेहरा प्रभारी लोकेश सिंह, ब्लॉक संयोजक अतुल तिवारी, संडीला ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, मलेहरा मंडल अध्यक्ष सर्वेश राठौर, संडीला नगर मंडल अध्यक्ष रमन नीतिश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्र व पंकज अवस्थी सहित दोनों मंडलों एवं वार्डों के मंडल संयोजक, सह संयोजक, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष तथा मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Also Click : Hardoi : पिहानी पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया
What's Your Reaction?











