Hardoi : हरदोई में कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ संग्राम'- मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए चौपाल आयोजित
चौपाल को संबोधित करते हुए आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि मनरेगा करोड़ों मजदूरों का स्वाभिमान है। भाजपा सरकार की इस योजना को खत्म करने या कमजोर करने
हरदोई जिले में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों और नई 'विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' यानी VB-G RAM G योजना के विरोध में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान चलाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर यह कार्यक्रम हुआ।
हरदोई सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे और पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत निजामपुर में मनरेगा मजदूरों के साथ चौपाल लगाई। इस चौपाल का आयोजन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह और पूर्व न्यायपंचायत अध्यक्ष यूसुफ खान ने किया।
चौपाल को संबोधित करते हुए आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि मनरेगा करोड़ों मजदूरों का स्वाभिमान है। भाजपा सरकार की इस योजना को खत्म करने या कमजोर करने की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि मनरेगा में किए गए बदलाव तत्काल वापस लिए जाएं, काम के संवैधानिक अधिकार की पूरी बहाली हो, न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये की जाए और मजदूरों को काम की गारंटी दी जाए। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार में मनरेगा ने 30 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में मदद की और कोरोना काल में भी गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा को लाने और लागू करने में बड़ा योगदान दिया, लेकिन यह पार्टी से जुड़ा मामला नहीं था। यह देशहित और जनहित से जुड़ी योजना थी। पूर्व जिला सचिव राजेश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर करके करोड़ों किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों के हितों पर हमला किया है।
इस मौके पर पूर्व न्यायपंचायत अध्यक्ष बावन यूसुफ खान, हारिस खान, समद खान, छोटेलाल, राजेश वर्मा, राकेश कटारिया, रामरतन वर्मा, शिव सरन, राजेश राठौर, श्रवण कुमार, संजीव यादव, नरवीर यादव, शादाब खान, रहमत अली, शमशेर सहित कई साथी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग
What's Your Reaction?











