Hardoi : हरदोई में चोरी और बच्चे के अपहरण में दंपती गिरफ्तार, बच्चा बरामद

मामले में थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 446/25 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 303(2)/317(2) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने अमि

Dec 7, 2025 - 22:44
 0  31
Hardoi : हरदोई में चोरी और बच्चे के अपहरण में दंपती गिरफ्तार, बच्चा बरामद
Hardoi : हरदोई में चोरी और बच्चे के अपहरण में दंपती गिरफ्तार, बच्चा बरामद

संडीला थाना पुलिस ने चोरी और अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल निवासी बेगमगंज थाना संडीला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी शादी लखनऊ निवासी मोहिनी नामक महिला से आर्य समाज मंदिर में हुई थी। वह उनके साथ पत्नी के रूप में रह रही थी। रात में मोहिनी उनकी बहन का करीब एक माह का बच्चा, घर में रखे आभूषण, मोबाइल फोन और कुछ रुपये लेकर चली गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला।

इस मामले में थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 446/25 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 303(2)/317(2) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने अमित पुत्र शिव शर्मा और मोहिनी उर्फ मोनिका पत्नी अमित निवासी भमरौली विहार कॉलोनी थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को चोरी के आभूषण, मोबाइल फोन, नगदी और अपहृत बच्चा सहित गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामान में अपहृत बच्चा, दो मोबाइल, आठ बिछिया सफेद धातु और 1057 रुपये शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में अमरेश कुमार थाना संडीला, करुणेश पाठक थाना संडीला, धर्मेश कुमार थाना संडीला, सदाशिव शाक्य थाना संडीला, सुनीत सागर थाना संडीला और ममता दसौंध थाना संडीला शामिल थे।

Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow