Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 109 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनसुनवाई में एक व्यक्ति का राशन कार्ड बनाया गया, चार बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया, दो दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया, एक बच्चे के लिए स्पॉन्सरशिप योज

By INA News Desk
Sep 29, 2025 - 16:25
68 Views
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 109 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनसुनवाई में सुनीं 109 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।जनसुनवाई में एक व्यक्ति का राशन कार्ड बनाया गया, चार बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया, दो दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया, एक बच्चे के लिए स्पॉन्सरशिप योजना का आवेदन कराया गया, चार महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ा गया और दो लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए।भूमि से संबंधित मामलों में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराधिकार से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। साथ ही, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के आवेदनों को भी तुरंत निपटाने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Ballia : मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में अभियोजन विभाग की पहल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow