Hardoi: चीनी की बढ़ती कीमतों पर डीएम अनुनय झा सख्त, मिलों से एजेंटों की सूची तलब

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चीनी मिलों, होलसेलर्स एवं रिटेलर्स के साथ बैठक आयोजित

Aug 24, 2026 - 18:55
5 Views
Hardoi: चीनी की बढ़ती कीमतों पर डीएम अनुनय झा सख्त, मिलों से एजेंटों की सूची तलब

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चीनी मिलों, होलसेलर्स एवं रिटेलर्स के साथ बैठक आयोजित कर चीनी की बढ़ती कीमतों एवं बाजार में इसकी उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने चीनी मिलों से एजेंटों को उपलब्ध कराई जाने वाली चीनी के रेट तथा एजेंटों द्वारा होलसेलर्स को बिक्री किए जाने वाले रेट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी चीनी मिलों से अपने-अपने एजेंटों की पूरी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी चीनी मिलें अपने-अपने एजेंटों की सूची आज शाम 6 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि मिल से निर्धारित रेट पर चीनी प्राप्त करने के बाद एजेंट द्वारा होलसेलर को किस दर पर चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक स्तर पर खरीद-बिक्री के रेट की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मिल से एजेंट, एजेंट से होलसेलर तथा होलसेलर से रिटेलर तक चीनी के रेट में अनावश्यक वृद्धि नहीं होनी चाहिए। उन्हेांने संबंधित अधिकारियों को बाजार में चीनी की उपलब्धता एवं कीमतों पर लगातार निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी, सम्बन्धित अधिकारी तथा चीनी मिल के प्रतिनिधि व व्यापारी बन्धु उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: हरदोई में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पक्का निर्माण कराने की शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow