Hardoi: डीएम अनुनय झा ने की स्टार संदर्भों की समीक्षा, समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्टार संदर्भों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्टार संदर्भों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने 16 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक प्राप्त स्टार संदर्भों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रकरणवार जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्राप्त स्टार संदर्भों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टार संदर्भों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदर्भ को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा संबंधित विभाग शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?







